CBSE 9वीं क्लास के सिलेबस में हुए ये बड़े बदलाव, डिटेल में जानें क्या जोड़ा और घटाया गया

CBSE 9वीं क्लास के सिलेबस में हुए ये बड़े बदलाव, डिटेल में जानें क्या जोड़ा और घटाया गया

CBSE New Curriculum: स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 का नया सिलेबस जारी कर दिया है। यह सिलेबस नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा तैयार किया गया है और इसे नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 (NCF 2023) के तहत लागू किया जा रहा है। इस बार बदलाव सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि पढ़ाई के पूरे तरीके को नया रूप देने की कोशिश की गई है। खास बात ये है कि अब रटने की बजाय समझ और स्किल्स पर ज्यादा जोर रहेगा।

CBSE: तीन हिस्सों में बांटा गया सिलेबस

नई व्यवस्था में कक्षा 9 का सिलेबस तीन बड़े सेक्शन में बांटा गया है। पहला है भाषा सेक्शन, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू के साथ-साथ कई भारतीय भाषाएं शामिल हैं।
दूसरा सेक्शन कोर विषयों का है, जिसमें गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान आते हैं।
तीसरा सेक्शन थोड़ा अलग है, इसमें आर्ट, फिजिकल एजुकेशन, लाइफ स्किल्स और वोकेशनल विषय रखे गए हैं।

मैथ्स में बड़ा बदलाव

गणित के सिलेबस में सबसे ज्यादा बदलाव नजर आ रहा है। पहले जहां करीब 12 चैप्टर होते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 15-16 तक पहुंच सकती है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ टॉपिक्स जो पहले 10वीं और 11वीं में पढ़ाए जाते थे, अब 9वीं में ही आ गए हैं। जैसे—Arithmetic Progression, Geometric Progression, Pair of Linear Equations और Statistics की शुरुआत। इससे छात्रों को बेसिक कॉन्सेप्ट जल्दी समझने में मदद मिलेगी।

साइंस: नए टॉपिक्स, कुछ पुराने बाहर

साइंस की किताब भी बदली हुई दिखेगी। बायोलॉजी में अब Reproduction और Diversity जैसे टॉपिक्स शामिल किए गए हैं।
केमिस्ट्री में Atoms & Molecules और Structure of Atom पढ़ाया जाएगा, जबकि कुछ पुराने टॉपिक्स हटाए गए हैं।
फिजिक्स में Motion और Simple Machines जैसे विषय जोड़े गए हैं, लेकिन Gravity जैसे चैप्टर को हटा दिया गया है। कुल मिलाकर, साइंस अब ज्यादा कॉन्सेप्ट-आधारित हो गया है।

सोशल साइंस हुआ छोटा लेकिन ज्यादा प्रैक्टिकल

सोशल साइंस के चैप्टर कम किए गए हैं। पहले जहां करीब 20 चैप्टर थे, अब ये घटकर 16 रह गए हैं। लेकिन इसमें नए और दिलचस्प विषय जोड़े गए हैं। जैसे Plate Tectonics, Elections और Budgeting। यानी अब सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाएंगे।

अंग्रेजी में नई किताब ‘कावेरी’

अंग्रेजी की पढ़ाई में भी बदलाव किया गया है। अब Beehive और Moments की जगह ‘कावेरी’ नाम की नई किताब पढ़ाई जाएगी। Grammar में भी जरूरी टॉपिक्स जैसे Tenses, Modals और Clauses पर फोकस रहेगा। Writing सेक्शन में छात्रों को क्रिटिकल थिंकिंग और रिसर्च जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *