हिंडौन PWD XEN की कुर्सी-टेबल कुर्क:सड़क बनाने के बाद ठेकेदार को 2 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था

हिंडौन PWD XEN की कुर्सी-टेबल कुर्क:सड़क बनाने के बाद ठेकेदार को 2 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया था

सड़क बनाने के बाद ठेकेदार का बकाया भुगतान नहीं होने पर करौली के हिंडौन सिटी PWD XEN (लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी) समेत विभाग के 4 ऑफिस की संपत्तियों की कुर्की की गई। जिसमें एक्सईएन की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर, पंखे, शामिल है। ऑफिस की 4 लाख 49 हजार 436 रुपए की 35 संपत्तियां कुर्क की गई है। भरतपुर कॉमर्शियल कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई स्थानीय हिंडौन कोर्ट के प्रतिनिधि नाजिर हितेश कुमार ने बताया- ये कार्रवाई भरतपुर कॉमर्शियल कोर्ट के आदेश पर गुरुवार दोपहर 2 बजे की गई। कार्रवाई के समय XEN ललित कुमार मौजूद नहीं थे, जिस कारण AEN (सहायक अभियंता) ने कुर्की की प्रक्रिया पूरी करवाई। PWD XEN ऑफिस की चल-अचल संपत्तियों के अलावा AEN, डिवीजनल अकॉउंट कार्यालय, अकाउंट्स स्टाफ कार्यालय की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है। 2003 में बनाई सड़क के 2 करोड़ बकाया थे सवाईमाधोपुर के कुसाय रायपुर निवासी ठेकेदार मुरारी लाल ने बताया-साल 2003 में उनकी कंपनी ने हिंडौन XEN ऑफिस के कार्य आदेश पर टोडाभीम ब्लॉक में सड़क निर्माण किया था। काम पूरा होने के बाद विभाग ने करीब 2 करोड़ रुपए का पेमेंट नहीं किया। पेमेंट नहीं मिलने पर साल 2006 में उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के दौरान मेरे पक्ष में भुगतान करने के आदेश हुए। लेकिन, विभाग ने फिर भी पेमेंट नहीं किया। इसके बाद मैंने वाणिज्य कर विभाग, अलवर में भी शिकायत दी। जिसमें भी उनके पक्ष में ही निर्णय हुआ। लेकिन एक बार फिर विभाग ने पेमेंट नहीं दिया। इसके बाद वे भरतपुर कॉमर्शियल कोर्ट कोर्ट गए। यहां से अब विभाग के खिलाफ तीसरा वारंट 25 मार्च को जारी हुआ था। तीसरे वारंट में विभाग की सपंत्तियों की कुर्की हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *