बाबा चौहरमल जयंती में पहुंचे SC-ST कल्याण मंत्री:समस्तीपुर में कहा- दलितों बच्चों को शिक्षित करों, शैक्षणिक रूप से सशक्त बनें

बाबा चौहरमल जयंती में पहुंचे SC-ST कल्याण मंत्री:समस्तीपुर में कहा- दलितों बच्चों को शिक्षित करों, शैक्षणिक रूप से सशक्त बनें

समस्तीपुर में एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि दलितों अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्हें शैक्षिणक रूप से सशक्त बनाएं। तभी हम बाब चौहरमल के सपनों को पूरा कर सकते हैं। मंत्री लखींद्र पासवान गुरुवार को जिले मोहिउद्ददीनगर में बाबा चौहरमल की 714वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल समाज के सभी वर्गों में लोकनायक के रूप में स्वीकार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक असमानताओं से लड़ने के लिए समाज को बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलकर एकजुट होने की जरूरत है। योजना का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव मंत्री ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाई जा रही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का फायदा समाज के वंचित वर्गों तक तेजी से पहुंच रहा है और इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। मंत्री दलित व वंचित समाज के लोगों को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार आपके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जरूरत है इस योजनाओं का फायदा लेकर परिवार और समाज को विकसित करें। बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक मौके पर पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने कहा कि बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और अपनी शक्ति एवं ज्ञान का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री लखींद्र पासवान और अतिथियों की ओर से दीप जला कर किया गया। मौके पर अतिथियों को पाग, चादर और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता लाल बाबू पासवान, बैद्यनाथ पासवान, संतोष पासवान, रामप्रवेश पासवान, प्रवीण चक्रवर्ती, रविंद्र पासवान, करण पासवान, डॉ. लाल बाबू पासवान, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे। समस्तीपुर में एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि दलितों अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्हें शैक्षिणक रूप से सशक्त बनाएं। तभी हम बाब चौहरमल के सपनों को पूरा कर सकते हैं। मंत्री लखींद्र पासवान गुरुवार को जिले मोहिउद्ददीनगर में बाबा चौहरमल की 714वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा चौहरमल समाज के सभी वर्गों में लोकनायक के रूप में स्वीकार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक असमानताओं से लड़ने के लिए समाज को बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलकर एकजुट होने की जरूरत है। योजना का दिख रहा सकारात्मक प्रभाव मंत्री ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाई जा रही अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का फायदा समाज के वंचित वर्गों तक तेजी से पहुंच रहा है और इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। मंत्री दलित व वंचित समाज के लोगों को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार आपके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जरूरत है इस योजनाओं का फायदा लेकर परिवार और समाज को विकसित करें। बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक मौके पर पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने कहा कि बाबा चौहरमल नैतिकता, मानवता, त्याग और शक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और अपनी शक्ति एवं ज्ञान का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री लखींद्र पासवान और अतिथियों की ओर से दीप जला कर किया गया। मौके पर अतिथियों को पाग, चादर और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता लाल बाबू पासवान, बैद्यनाथ पासवान, संतोष पासवान, रामप्रवेश पासवान, प्रवीण चक्रवर्ती, रविंद्र पासवान, करण पासवान, डॉ. लाल बाबू पासवान, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *