मधुबनी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। जयनगर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन जयनगर के स्टेशन चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। उन्होंने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “गरीबों का शोषण बंद करो” और “एलपीजी की कीमतें कम करो” जैसे नारे लगाए। इसके बाद प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। ”केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की रसोई प्रभावित” इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (वेस्ट) मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की रसोई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सब्सिडी लगभग समाप्त कर दी है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति और खराब हुई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग की वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। स्थानीय महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग की। इस प्रदर्शन में प्रदेश डेलीगेट नवेंदु झा, मोहम्मद चांद, रामचंद्र शाह, अजय झा, मुकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, नित्यानंद झा, गुड्डू साह, अवधेश सिंह, रविंद्र पोद्दार, प्रदीप पंजियार और मोहम्मद खालिक सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मधुबनी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। जयनगर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन जयनगर के स्टेशन चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। उन्होंने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “गरीबों का शोषण बंद करो” और “एलपीजी की कीमतें कम करो” जैसे नारे लगाए। इसके बाद प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। ”केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की रसोई प्रभावित” इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (वेस्ट) मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की रसोई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सब्सिडी लगभग समाप्त कर दी है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति और खराब हुई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग की वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। स्थानीय महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग की। इस प्रदर्शन में प्रदेश डेलीगेट नवेंदु झा, मोहम्मद चांद, रामचंद्र शाह, अजय झा, मुकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, नित्यानंद झा, गुड्डू साह, अवधेश सिंह, रविंद्र पोद्दार, प्रदीप पंजियार और मोहम्मद खालिक सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


