गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से एक बेहद सेंसिटिव मामला सामने आया है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ लगातार तीन दिनों तक रेप किए जाने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथुआ बाजार निवासी 40 वर्षीय चंदन प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने बच्ची को पैसे का लालच देकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से उठाया घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एफएसएल ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है। घटना से सदमे में आई बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। शुरुआती दौर में बच्ची डरी-सहमी रही और कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी बोले-स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम द्वारा तकनीकी और जैविक साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से एक बेहद सेंसिटिव मामला सामने आया है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ लगातार तीन दिनों तक रेप किए जाने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथुआ बाजार निवासी 40 वर्षीय चंदन प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने बच्ची को पैसे का लालच देकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से उठाया घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एफएसएल ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है। घटना से सदमे में आई बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। शुरुआती दौर में बच्ची डरी-सहमी रही और कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी बोले-स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम द्वारा तकनीकी और जैविक साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


