शिवहर में DM ने ICDS स्कीम्स की रिव्यु की:न्यूट्रीशन ट्रैकर, मातृ वंदन योजना में सुधार के सख्त निर्देश

शिवहर में DM ने ICDS स्कीम्स की रिव्यु की:न्यूट्रीशन ट्रैकर, मातृ वंदन योजना में सुधार के सख्त निर्देश

शिवहर में जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने गुरुवार को आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर और प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में सुधार के सख्त निर्देश दिए। बैठक में पोषाहार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और कन्या उत्थान योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा ने बताया कि IRDF मद से भवन निर्माण के लिए जिले में 15 स्थलों का चयन किया गया है। पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटरों में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए 28 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रगति की जानकारी भी दी गई। इन केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फिल्टर, एलईडी टीवी और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय ने पोषण ट्रैकर के विभिन्न सूचकांकों जैसे पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण और सामुदायिक गतिविधियों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। जिला पदाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटरों में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में इस माह कम से कम 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। ”अगले माह सभी सूचकांकों में बेहतर प्रगति दिखनी चाहिए” इसके अतिरिक्त, सभी लक्षित आंगनवाड़ी केंद्रों को शीघ्र सक्षम केंद्र में उन्नत करने तथा अतिकुपोषित बच्चों को अगले 48 घंटे के भीतर पोषण पुनर्वास केंद्र में दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगले माह सभी सूचकांकों में बेहतर प्रगति दिखनी चाहिए। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक और महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं। शिवहर में जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने गुरुवार को आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर और प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में सुधार के सख्त निर्देश दिए। बैठक में पोषाहार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और कन्या उत्थान योजना की बिंदुवार समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा ने बताया कि IRDF मद से भवन निर्माण के लिए जिले में 15 स्थलों का चयन किया गया है। पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटरों में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए 28 आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रगति की जानकारी भी दी गई। इन केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फिल्टर, एलईडी टीवी और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय ने पोषण ट्रैकर के विभिन्न सूचकांकों जैसे पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण और सामुदायिक गतिविधियों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। जिला पदाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटरों में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में इस माह कम से कम 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। ”अगले माह सभी सूचकांकों में बेहतर प्रगति दिखनी चाहिए” इसके अतिरिक्त, सभी लक्षित आंगनवाड़ी केंद्रों को शीघ्र सक्षम केंद्र में उन्नत करने तथा अतिकुपोषित बच्चों को अगले 48 घंटे के भीतर पोषण पुनर्वास केंद्र में दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि अगले माह सभी सूचकांकों में बेहतर प्रगति दिखनी चाहिए। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक और महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *