हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:हादसे के बाद गाड़ी छोड़ ड्राइवर हुआ फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:हादसे के बाद गाड़ी छोड़ ड्राइवर हुआ फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरागुंडी के नदी टोला के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डीवीसी कंपनी से जुड़ी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। मृतक की पहचान तुबेद निवासी राजेश्वर उरांव (पिता नागेश्वर उरांव) के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल हाइवा डीवीसी कंपनी में चलता था। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि यह हाइवा चंदवा में कोयला अनलोड कर डीवीसी कंपनी की ओर लौट रहा था, तभी आरागुंडी के पास यह हादसा हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *