मोगा पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, बधनी कलां पुलिस की कार्रवाई

मोगा पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, बधनी कलां पुलिस की कार्रवाई

मोगा जिले में बधनी कलां पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 अप्रैल की शाम करीब 6:05 बजे की है। थाना बधनी कलां पुलिस टीम बधनी कलां से नहर की पटरी, गांव रणियां की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव रणियां निवासी गुरसाजन सिंह उर्फ साजन पुत्र गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 सफेद रंग की नशीली गोलियां और 30 लाल रंग के खुले कैप्सूल बरामद हुए। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज बरामद नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर पुलिस ने गुरसाजन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22, 61 और 85 के तहत थाना बधनी कलां में मुकदमा नंबर 48, दिनांक 01-04-2026 दर्ज किया है। जांच अधिकारी कमलप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि नशीले पदार्थों के स्रोत और आगे की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *