औरैया में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सरिया और वाहन बरामद

औरैया में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सरिया और वाहन बरामद

औरैया। जनपद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में लोहे का सरिया और अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ककोर स्थित अपने कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल को अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मनोज कुमार ने दिबियापुर थाने में चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रात में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने उमरसाना तिराहा के पास एक खाली प्लॉटिंग में दबिश दी। इस दौरान लगभग 1:25 बजे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से लगभग 40 कुंतल (करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य) लोहे के सरिये के टुकड़े, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो कारें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। बरामद सामान में 15-15 फुट के सरिया के टुकड़े, एक सेंट्रो कार, एक अन्य कार, एक फार्मट्रेक ट्रैक्टर मय स्लाइडर बॉक्स ट्रॉली और ट्रॉली लॉक करने की चाबी शामिल है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी कोर्ट बिल्डिंग प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम करते थे, जिसमें सरिया लोडिंग-अनलोडिंग और फ्रेम बनाना शामिल था। अधिक पैसे कमाने के लालच में उन्होंने साइट से सरिया चोरी कर ट्रॉली में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना दिबियापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी, सर्विलांस सेल के प्रभारी समित चौधरी, स्वाट टीम के प्रभारी कुलदीप कुमार सहित कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हर्ष उर्फ चुन्नू पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम अलालपुर थाना दारूबडा जनपद रिबाडी हरियांणा, अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र निवासी ई 87/192 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, पुनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी ई 87/255 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, सागर पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, अरुण पुत्र अजय निवासी संजयनगर थाना धरोडा जिला करनाल हरियाणा, विशाल पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष निवासी झुग्गी न0 19 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली लाखन पुत्र भजन सिंह निवासी बनाणा थाना सदर जिला पानीपत हरियाणा, कृष्ण सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी 11/197 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, विड्डू पुत्र जसवन्त उम्र 24 वर्ष निवासी 11/456 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली चरन सिंह पुत्र अवनीश सिंह निवासी झुग्गी न0 548 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, कृष्ण सिंह पुत्र खजान सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी 11/263 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली, लक्की सिंह पुत्र पप्पू सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी न0 20 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *