सिरसा में बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाया:महिला की सोने की बालियां और कोका छीना, खिड़की से बाहर निकल दी परिजनों को जानकारी

सिरसा में बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाया:महिला की सोने की बालियां और कोका छीना, खिड़की से बाहर निकल दी परिजनों को जानकारी

सिरसा जिले के ढुकड़ा गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश महिला के सोने के गहने छीनकर फरार हो गए। रात करीब 1:19 बजे बदमाशों ने गांव गोपीराम सिहाग और उनकी पत्नी को बंधक बनाया। गोपीराम के साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और पूरे घर की तलाशी ली। जब उन्हें कुछ नहीं मिला, तो उन्होंने गोपीराम की पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन लिया। बदमाशों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। खिड़की से बाहर निकला दंपती घटना के लगभग पांच मिनट बाद, दंपती खिड़की से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने पड़ोस में अपने परिवार की ढाणी में जाकर घटना की जानकारी दी और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जमाल चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जमाल पुलिस चौकी प्रभारी राम कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 23 साल से रह रहा दंपती
गोपीराम सिहाग ने बताया कि वह 23 साल से इस ढाणी में रह रहे हैं। उनका बेटा हनुमानगढ़, राजस्थान में नौकरी करता है, और वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी ढाणी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि 23 साल में ऐसी घटना पहली बार हुई है। गोपीराम ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और न ही किसी से कोई दुश्मनी है। उन्होंने आशंका जताई कि यह नशेड़ियों का काम हो सकता है, क्योंकि इलाके में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि ढाणी वाले डर और भय के माहौल में जी रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *