राजकोट-रीवा एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच:24 और 25 मई से लागू होगी नई व्यवस्था; समर सीजन में भीड़ प्रबंधन में मिलेगी मदद

राजकोट-रीवा एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच:24 और 25 मई से लागू होगी नई व्यवस्था; समर सीजन में भीड़ प्रबंधन में मिलेगी मदद

समर सीजन में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में अहम फैसला लिया है। इसी क्रम में भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली राजकोट-रीवा-राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इन तारीखों से लागू होगी व्यवस्था रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 22937 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस में 24 मई 2026 से एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस में 25 मई 2026 से यह सुविधा प्रभावी होगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद दोनों ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकॉनमी, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल रहेगा। यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त एसी कोच जुड़ने से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि भीड़ प्रबंधन भी संतुलित रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस और रेल मदद 139 के माध्यम से जरूर जांच लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *