सोन नदी में नहाने के दौरान छात्र की डूबकर मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, फोटो क्लिक कराने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

सोन नदी में नहाने के दौरान छात्र की डूबकर मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, फोटो क्लिक कराने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पुरानी पुल स्थित नदी में नहाने के दौरान फोटो खिंचवाने के समय छात्र की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से ढूंढकर बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सकड्डी गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले मोहम्मद मोहउद्दीन के 19 साल के बेटे मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है। साकिब इंटर का स्टूडेंट था। इस साल के एग्जाम में वो सेकेंड डिवीजन से पास हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के बाद डूबा इधर, मृतक के रिश्ते में लग रहे भाई मो. मुस्तकीम ने बताया कि वह हैदर अली,रेहान समेत अपने चार दोस्तों के साथ पुरानी कोईलवर पुल स्थित सोन नदी में नहाने गया था। उसी दौरान बीच सोन नदी में फोटो खिंचवाने के लिए चला गया। फोटो खिंचवाने के दौरान वह सोन नदी में डूब गया। इसके बाद वह मौजूद दोस्तों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। कोइलवर पीएचसी में डॉक्टरों ने शाकिब को मृत बताया सूचना पाकर परिजन पहुंचे और सोन नदी में घुसकर उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन अपने संतुष्टि को लेकर उसे कोईलवर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां नूरी बेगम व एक भाई समीर एवं एक बहन नेहा परवीन है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत छात्र की मां नूरी बेगम एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पुरानी पुल स्थित नदी में नहाने के दौरान फोटो खिंचवाने के समय छात्र की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों के काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से ढूंढकर बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सकड्डी गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले मोहम्मद मोहउद्दीन के 19 साल के बेटे मोहम्मद साकिब के रूप में की गई है। साकिब इंटर का स्टूडेंट था। इस साल के एग्जाम में वो सेकेंड डिवीजन से पास हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के बाद डूबा इधर, मृतक के रिश्ते में लग रहे भाई मो. मुस्तकीम ने बताया कि वह हैदर अली,रेहान समेत अपने चार दोस्तों के साथ पुरानी कोईलवर पुल स्थित सोन नदी में नहाने गया था। उसी दौरान बीच सोन नदी में फोटो खिंचवाने के लिए चला गया। फोटो खिंचवाने के दौरान वह सोन नदी में डूब गया। इसके बाद वह मौजूद दोस्तों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। कोइलवर पीएचसी में डॉक्टरों ने शाकिब को मृत बताया सूचना पाकर परिजन पहुंचे और सोन नदी में घुसकर उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन अपने संतुष्टि को लेकर उसे कोईलवर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां नूरी बेगम व एक भाई समीर एवं एक बहन नेहा परवीन है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत छात्र की मां नूरी बेगम एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *