आजमगढ़ के अतरौलिया थाने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले का आदेश एसडीएम न्यायिक ने दिया था। न्यायिक एसडीएम के आदेश पर आदेश का अनुपालन करने के लिए अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में जमीन पर पत्थर गाड़ने के लिए राजस्व की टीम गई थी। मौके पर राजस्व टीम के साथ-साथ पुलिस टीम भी मौजूद रहे पत्थर गाड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले तेरु आरती और सरिता ने पत्थर गाड़ने के दौरान विरोध करना शुरू किया और सरकारी काम में बड़ा डालनी शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने पत्थर भी गाड़ने नहीं दिया और गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे आरोपियों द्वारा किए गए इस विरोध के कारण पत्थर नहीं गाड़ा जा सका। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा
इस मामले में राजस्व निरीक्षक अखिलेश सिंह ने अतरौलिया थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर हीरो आरती और सरिता के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


