खेसारी के प्रोग्राम में चले लाठी-पत्थर, स्टेज छोड़ कर भागे:मुजफ्फरपुर में सेल्फी लेने की मची होड़; 3 दिन पहले आर्केस्ट्रा डांसर्स में हुई थी मारपीट

खेसारी के प्रोग्राम में चले लाठी-पत्थर, स्टेज छोड़ कर भागे:मुजफ्फरपुर में सेल्फी लेने की मची होड़; 3 दिन पहले आर्केस्ट्रा डांसर्स में हुई थी मारपीट

मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। ‘बाबू अर्जुन मेला’ में भीड़ अनियंत्रित हो गई। प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। इस मेले में ही दो द‍िन पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच मारपीट हुई थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। पहले खेसारी के कार्यक्रम में बवाल की तस्वीरें देखिए सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ने लगे लोग दरअसल, औराई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व विधायक रामसूरत राय मेले का आयोजन करा रहे हैं। बुधवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम था। खेसारी लाल यादव ने पशु मेले में पहुंचकर मंच पर जैसे ही गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई। लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। लोग खेसारी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मेला में तैनात प्राइवेट गार्ड ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों और गार्ड्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मंच पर भी पत्थर फेंकना शूरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव वहां से निकल गए। आयोजकों ने पूरे इंतजाम नहीं किए- एसएसपी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी को तैनात किया गया था। हालांकि, एसएसपी ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। स्टेज पर आपस में भिड़ गईं थी आर्केस्ट्रा गर्ल्स पूर्व मंत्री के अर्जुन बाबू मेले में यह तीसरी बार झड़प हुई है। इससे पहले एक आर्केस्ट्र गर्ल्स के बीच किसी बात को लेकर स्टेज पर मारपीट हुई थी। पहले कलाकारों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर एक-दूसरे के बाल खींचते और मारपीट करते नजर आई थीं। इस दौरान मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखे। ————————- ये खबर भी पढ़ें वैशाली महोत्सव में कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में हंगामा:भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कुर्सियां हाथ में लेकर फेंकने लगे लोग वैशाली महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कल्पना पटवारी के मंच पर आने के लगभग आधे घंटे बाद ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया और भीड़ अनियंत्रित होने लगी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरपुर में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। ‘बाबू अर्जुन मेला’ में भीड़ अनियंत्रित हो गई। प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके जवाब में लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। झड़प में कई लोग घायल हो गए। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। इस मेले में ही दो द‍िन पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच मारपीट हुई थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। पहले खेसारी के कार्यक्रम में बवाल की तस्वीरें देखिए सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ने लगे लोग दरअसल, औराई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व विधायक रामसूरत राय मेले का आयोजन करा रहे हैं। बुधवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम था। खेसारी लाल यादव ने पशु मेले में पहुंचकर मंच पर जैसे ही गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई। लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। लोग खेसारी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मेला में तैनात प्राइवेट गार्ड ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों और गार्ड्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मंच पर भी पत्थर फेंकना शूरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव वहां से निकल गए। आयोजकों ने पूरे इंतजाम नहीं किए- एसएसपी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक डीएसपी को तैनात किया गया था। हालांकि, एसएसपी ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। स्टेज पर आपस में भिड़ गईं थी आर्केस्ट्रा गर्ल्स पूर्व मंत्री के अर्जुन बाबू मेले में यह तीसरी बार झड़प हुई है। इससे पहले एक आर्केस्ट्र गर्ल्स के बीच किसी बात को लेकर स्टेज पर मारपीट हुई थी। पहले कलाकारों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर एक-दूसरे के बाल खींचते और मारपीट करते नजर आई थीं। इस दौरान मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखे। ————————- ये खबर भी पढ़ें वैशाली महोत्सव में कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में हंगामा:भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कुर्सियां हाथ में लेकर फेंकने लगे लोग वैशाली महोत्सव के दूसरे दिन लोक गायिका कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कल्पना पटवारी के मंच पर आने के लगभग आधे घंटे बाद ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया और भीड़ अनियंत्रित होने लगी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *