किशनगंज में 27 मार्च से नाबालिग लड़की लापता:परिजन ने बंगाल के युवक पर लगाया आरोप;FIR दर्ज , जल्द बरामदगी की मांग

किशनगंज में 27 मार्च से नाबालिग लड़की लापता:परिजन ने बंगाल के युवक पर लगाया आरोप;FIR दर्ज , जल्द बरामदगी की मांग

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया भट्टा रोड से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता नाबालिग के पिता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बंगाल के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 27 मार्च को हुई। नाबालिग लड़की घर से धर्मगंज चौक की ओर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाबालिग को घर में कैद करके रखने का आरोप बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि बंगाल का एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को किसी घर में कैद करके रखा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की अभी नाबालिग है और इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के डुमरिया भट्टा रोड से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता नाबालिग के पिता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बंगाल के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 27 मार्च को हुई। नाबालिग लड़की घर से धर्मगंज चौक की ओर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाबालिग को घर में कैद करके रखने का आरोप बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि बंगाल का एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को किसी घर में कैद करके रखा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की अभी नाबालिग है और इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *