गयाजी में तीरंदाजी का मौका, 3 अप्रैल को चयन ट्रायल:12-14 साल तक के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते, प्रतिभा नेशनल स्तर तक पहुंचाना लक्ष्य

गयाजी में तीरंदाजी का मौका, 3 अप्रैल को चयन ट्रायल:12-14 साल तक के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते, प्रतिभा नेशनल स्तर तक पहुंचाना लक्ष्य

तीरंदाजी के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल 3 अप्रैल को होगा। ट्रायल गया कॉलेज खेल परिसर स्थित खेल भवन में होगा, जहां जिले समेत आसपास के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। चयन प्रक्रिया में 12 से 14 साल तक के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं। तीरंदाजी कोच जय प्रकाश ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ आईपीएस रविन्द्रण शंकरण के निर्देश पर यह ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें नेशनल और ओलंपिक स्तर तक पहुंचाया जाए। चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगा। खिलाड़ियों का मूल्यांकन शारीरिक दक्षता यानी बैटरी टेस्ट और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। जो खिलाड़ी पहले से राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं, उन्हें चयन में विशेष छूट दी जाएगी। अंतिम चयन से पहले सभी खिलाड़ियों की शारीरिक जांच भी होगी। जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित परिचय पत्र शामिल है। बिना इन दस्तावेजों के एंट्री नहीं मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। यानी प्रतिभा दिखाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल भवन में तीरंदाजी कोच जय प्रकाश से संपर्क कर सकते हैं। तीरंदाजी के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल 3 अप्रैल को होगा। ट्रायल गया कॉलेज खेल परिसर स्थित खेल भवन में होगा, जहां जिले समेत आसपास के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। चयन प्रक्रिया में 12 से 14 साल तक के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं। तीरंदाजी कोच जय प्रकाश ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ आईपीएस रविन्द्रण शंकरण के निर्देश पर यह ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें नेशनल और ओलंपिक स्तर तक पहुंचाया जाए। चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगा। खिलाड़ियों का मूल्यांकन शारीरिक दक्षता यानी बैटरी टेस्ट और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। जो खिलाड़ी पहले से राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं, उन्हें चयन में विशेष छूट दी जाएगी। अंतिम चयन से पहले सभी खिलाड़ियों की शारीरिक जांच भी होगी। जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित परिचय पत्र शामिल है। बिना इन दस्तावेजों के एंट्री नहीं मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। यानी प्रतिभा दिखाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल भवन में तीरंदाजी कोच जय प्रकाश से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *