Ramayana Teaser Reviews: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘रामायण‘ का टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। रामायण के प्रोजेक्ट में साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे है। हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस टीजर की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां इसे देखने वाले दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की।
फिल्म ‘रामायण’ का टीजर
फिल्म ‘रामायण’ का टीजर लगभग 2 मिनट 38 सेकंड का है और इसे फैंस द्वारा बहुत ही रोमांचक और मजेदार बताया जा रहा है। इसके दमदार विजुअल्स, बड़े सेट्स और पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक ने सभी का ध्यान खींचा है। इसमें हंस जिमर और एआर रहमान के जरिए तैयार किया गया है।
बता दें, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस टीजर को देखकर कहा कि ये रामायण की परंपरा और अपार उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार की भी जमकर तारीफ की और कहा कि रणबीर की अदाकारी में एक दिव्यता और ताकत साफ नजर आती है। तो दूसरे फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने भी इस टीजर को एक दिव्य अनुभव बताया और फिल्म का एरा, पैमाना और इमोशन हर फ्रेम में बहुत ही भव्य और शानदार लगती है, जो इंडियन सिनेमा के लिए एक यादगार पल हो सकता है।
ये फिल्म 5 हजार साल पुराने महाकाव्य रामायण पर बेस्ड है
एक्टर रणबीर कपूर शुरू में इस रोल को निभाने में झिझक को भी रहे थे। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले जब उन्हें ये रोल ऑफर हुआ तो उन्हें लगा कि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं, लेकिल बाद में उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और इसे अपने लिए सौभाग्यपूर्ण माना। इसमें खास बात ये है कि रणबीर ने कहा कि पिता बनने के बाद उनका नजरिया भगवान राम के चरित्र को समझने में बदल गया, जिससे ये रोल उनके लिए और भी खास हो गई।
दरअसल, ये फिल्म 5 हजार साल पुराने महाकाव्य रामायण की कहानी पर बेस्ड है और इसे 2 भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 को रिलीज होगा। फैंस और फिल्म प्रेमी अब इस फिल्म के टीजर के ऑफिशियली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



