पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम:तापमान में दो डिग्री की गिरावट, आज कुछ जिलों में गिरेगी बौछारें, कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम:तापमान में दो डिग्री की गिरावट, आज कुछ जिलों में गिरेगी बौछारें, कल से आंधी और ओले गिरने का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश और बादल होने से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई है, अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। आज 2 अप्रैल को मौसम ड्राई रहने के आसार हैं, लेकिन शाम से मौसम बदलेगा। इसके बाद आने वाले दो दिन आंधी-तूफान, बिजली के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिक तापमान लुधियाना में 32 डिग्री दर्ज किया गया है। 6 जिलों में हल्की फुल्की बौछारें गिरेगी मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला व लुधियाना में कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बौछारें गिर सकती हैं, लेकिन पूरे पंजाब में बारिश की एक्टिविटी नहीं होगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि 3 अप्रैल से लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। 3.9 एमएम बारिश एक दिन में दर्ज 1 अप्रैल को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस दौरान पूरे पंजाब उप-मंडल में औसत वर्षा 3.9 मिमी रही, जो सामान्य 0.1 मिमी से काफी अधिक है। जिला स्तर पर सर्वाधिक औसत वर्षा संगरूर (10.7 मिमी), बरनाला (9.8 मिमी) और बठिंडा (9.2 मिमी) में दर्ज की गई। वहीं, भादसों (पटियाला), मलेरकोटला और संगरूर के कुछ क्षेत्रों में लगभग 2 सेमी तक वर्षा हुई। बठिंडा और फरीदकोट में वर्षा सामान्य से काफी अधिक (क्रमशः 9100% और 3125%) रही, जबकि इसके विपरीत जालंधर, होशियारपुर और पठानकोट सहित कई जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। 7 को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा पूर्वी ईरान के पास एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जो धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। यह हवा में नमी लेकर आता है, जिससे मौसम बदलता है। इसके असर से आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत, खासकर पंजाब और चंडीगढ़ में बादल बढ़ सकते हैं, बारिश और गरज-चमक हो सकती है और तापमान थोड़ा कम हो सकता है। साथ ही, 7 अप्रैल 2026 से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा, जिससे मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है और बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। कल से दो दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल को ज्यादा क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद अगले 2 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी। 5, 6 और 7 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *