अप्रैल में तपेगा बिहार, पिछले साल से ज्यादा रहेगा टेंपरेचर:आंधी-बारिश से मिलेगी राहत; 24 घंटे में 37 डिग्री के साथ रोहतास सबसे गर्म

अप्रैल में तपेगा बिहार, पिछले साल से ज्यादा रहेगा टेंपरेचर:आंधी-बारिश से मिलेगी राहत; 24 घंटे में 37 डिग्री के साथ रोहतास सबसे गर्म

बिहार में अप्रैल महीने में गर्मी और मौसम में बदलाव दोनों का मिला-जुला रूप दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे हफ्ते से राज्य में हीट वेव चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है। आमतौर पर अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार इससे ऊपर जाने के आसार हैं। पिछले साल से अलग होगा इस बार मौसम बिहार में अप्रैल 2026 का मौसम पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अलग पैटर्न दिखाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी गर्मी तेज रहेगी, लेकिन इसके साथ बारिश भी ज्यादा होने की संभावना है। पिछले साल कैसा था मौसम (अप्रैल 2025) अप्रैल 2025 में बिहार में लगातार भीषण गर्मी पड़ी थी। महीने के दूसरे हफ्ते से ही कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। गया, पटना, औरंगाबाद जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हीट वेव की स्थिति बनी रही और पूरे महीने बारिश बहुत कम हुई। रात में भी गर्मी बनी रहती थी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। इस साल क्या रहेगा अलग (अप्रैल 2026) अप्रैल 2026 में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, यानी गर्मी कम नहीं होगी। सामान्य तौर पर जहां तापमान 38-40 डिग्री रहता है, वहां इस बार इसके ऊपर जाने के आसार हैं। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव बारिश को लेकर है। इस बार मौसम विभाग ने पूरे राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। यानी बीच-बीच में आंधी और बारिश होती रहेगी।
तेज धूप और साफ आसमान अप्रैल में आमतौर पर आसमान साफ रहता है और बादल बहुत कम बनते हैं। इससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ती हैं और जमीन तेजी से गर्म होती है। दिन लंबे होने के कारण धूप का असर ज्यादा समय तक रहता है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता है और हीट वेव की स्थिति बन जाती है। इस समय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और सूखी हवाएं चलती हैं, जिन्हें लू कहा जाता है। ये हवाएं वातावरण में नमी को कम कर देती हैं, जिससे ठंडक नहीं बन पाती। लगातार चलने वाली ये गर्म हवाएं शरीर पर असर डालती हैं और तापमान को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। आज कैसा रहेगा मौसम बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 6 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कई जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम आज पटना में मौसम सामान्य लेकिन काफी गर्म रहेगा। सुबह से ही धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान करीब 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है, दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बनी रहेगी, इसलिए धूप और गर्म हवाओं से बचाव जरूरी है। बिहार में अप्रैल महीने में गर्मी और मौसम में बदलाव दोनों का मिला-जुला रूप दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे हफ्ते से राज्य में हीट वेव चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है। आमतौर पर अप्रैल में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार इससे ऊपर जाने के आसार हैं। पिछले साल से अलग होगा इस बार मौसम बिहार में अप्रैल 2026 का मौसम पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अलग पैटर्न दिखाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी गर्मी तेज रहेगी, लेकिन इसके साथ बारिश भी ज्यादा होने की संभावना है। पिछले साल कैसा था मौसम (अप्रैल 2025) अप्रैल 2025 में बिहार में लगातार भीषण गर्मी पड़ी थी। महीने के दूसरे हफ्ते से ही कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। गया, पटना, औरंगाबाद जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हीट वेव की स्थिति बनी रही और पूरे महीने बारिश बहुत कम हुई। रात में भी गर्मी बनी रहती थी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। इस साल क्या रहेगा अलग (अप्रैल 2026) अप्रैल 2026 में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, यानी गर्मी कम नहीं होगी। सामान्य तौर पर जहां तापमान 38-40 डिग्री रहता है, वहां इस बार इसके ऊपर जाने के आसार हैं। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव बारिश को लेकर है। इस बार मौसम विभाग ने पूरे राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। यानी बीच-बीच में आंधी और बारिश होती रहेगी।
तेज धूप और साफ आसमान अप्रैल में आमतौर पर आसमान साफ रहता है और बादल बहुत कम बनते हैं। इससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ती हैं और जमीन तेजी से गर्म होती है। दिन लंबे होने के कारण धूप का असर ज्यादा समय तक रहता है, जिससे तापमान लगातार बढ़ता है और हीट वेव की स्थिति बन जाती है। इस समय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और सूखी हवाएं चलती हैं, जिन्हें लू कहा जाता है। ये हवाएं वातावरण में नमी को कम कर देती हैं, जिससे ठंडक नहीं बन पाती। लगातार चलने वाली ये गर्म हवाएं शरीर पर असर डालती हैं और तापमान को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। आज कैसा रहेगा मौसम बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा और लोगों को तेज धूप व गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 6 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कई जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम आज पटना में मौसम सामान्य लेकिन काफी गर्म रहेगा। सुबह से ही धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान करीब 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है, दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। शाम के समय हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बनी रहेगी, इसलिए धूप और गर्म हवाओं से बचाव जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *