समस्तीपुर में गुरुवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक जिले के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिहार पावर कॉरपोरेशन समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने कहा कि गुरुवार को जिले के विभूतिपुर पावर हाउस सर्विस स्टेशन से सप्लाई बंद रहेगी।
इस इलाके का 33kv पुराना तार बदला जाएगा और न्यू देसरी पावर सब स्टेशन चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाइन देसरी का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे लाइन बंद रहेगी।
जिस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर नरहन, सार्मथा कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील गई है कि पानी की व्यवस्था समय पर कर लें।
पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया फीडर का भी मेंटेनेंस कार्यपालक अभियंता ने बतलाया कि पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया फीडर का 33 केवी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिस कारण पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी सुबह 9:00 बजे से पहले बिजली से संबंधित सभी कार्य जैसे पानी का स्टॉक करना, इन्वर्टर चार्ज, मोबाइल चार्ज कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना करना न पड़े। समस्तीपुर में गुरुवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक जिले के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिहार पावर कॉरपोरेशन समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने कहा कि गुरुवार को जिले के विभूतिपुर पावर हाउस सर्विस स्टेशन से सप्लाई बंद रहेगी।
इस इलाके का 33kv पुराना तार बदला जाएगा और न्यू देसरी पावर सब स्टेशन चालू करने के लिए 33 केवी न्यू लाइन देसरी का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे लाइन बंद रहेगी।
जिस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर नरहन, सार्मथा कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील गई है कि पानी की व्यवस्था समय पर कर लें।
पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया फीडर का भी मेंटेनेंस कार्यपालक अभियंता ने बतलाया कि पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया फीडर का 33 केवी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिस कारण पूसा, कल्याणपुर और सिरसिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी सुबह 9:00 बजे से पहले बिजली से संबंधित सभी कार्य जैसे पानी का स्टॉक करना, इन्वर्टर चार्ज, मोबाइल चार्ज कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना करना न पड़े।