बायफ्रेंड ने गल्ला व्यवसाई को बेची गर्लफ्रेंड:सौदेबाजी करने वाला बिजनेसमैस गिरफ्तार, 5.80 लाख कैश-देसी कट्टा बरामद

बायफ्रेंड ने गल्ला व्यवसाई को बेची गर्लफ्रेंड:सौदेबाजी करने वाला बिजनेसमैस गिरफ्तार, 5.80 लाख कैश-देसी कट्टा बरामद

पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को उसके प्रेमी ने गुलाबबाग के एक गल्ला व्यवसाई को बेच दिया था। लड़की का 2 लाख में सौदा हुआ। सौदेबाजी के बाद से युवती को व्यवसाई ने बंधक बनाकर रखा था। व्यवसाई युवती से रोजाना शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि युवती को कभी भी घर से बाहर जाने नहीं दिया जाता था। युवती ने ही घर में हथियार, गोली और पैसे होने की पुलिस को जानकारी दी। युवती के घर से भाग जाने के बाद परिजन संकोच के कारण थाना नहीं गए। जब परिजनों को पता चला की युवती गुलाबबाग के गुंडा चौक के पास एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है, तब वे लोग 31 मार्च को भवानीपुर थाना पहुंचकर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मामले को लेकर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। देसी कट्टा-दो रिवाल्वर जब्त इसी दिन तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर थाना के पुलिस की मदद से भवानीपुर थाना की पुलिस ने गल्ला व्यवसाई के घर छापेमारी की और युवती को बरामद किया। बरामद युवती की दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने व्यवसाई के घर की तलाशी शुरू की। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा, दो रिवाल्वर,157 पीस गोली,7 पीस खोखा के अलावा अलावा बैंक के 11 पासबुक, जमीन का केवाला के साथ 5 लाख 80 हजार 250 रुपये नगद बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि बरामद पासबुक और केवला के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध हथियार और गोली के बरामदगी को लेकर सदर थाना में कांड दर्ज किया गया है। व्यवसाय से मुक्त कराई गई युवती का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा। युवती के बयान दर्ज होने के बाद उसे परिजन को सौंपा जाएगा। एसपी ने बताया कि 13 महीने से जिस युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को व्यवसाई के पास पैसे लेकर बेच दिया था, उसके विरुद्ध भी सदर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यवसाई ने स्पष्ट रूप से अब तक यह नहीं बताया है कि अवैध हथियार और गोली कहां से लेकर घर के अंदर रखा गया। व्यवसाय के घर हथियार और गोली कहां से पहुंचा इसका खुलासा नहीं हुआ है। बरामद पासबुक और जमीन संबंधी केवल की जांच के लिए आयकर विभाग को लिखित सूचना दी जाएगी। तलाशी के दौरान घर से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यवसाई के परिजन द्वारा जेवरात के कागजात प्रस्तुत किये जाने के बाद उन्हें सौंपा जाएगा। इससे पहले मंगलवार की देर शाम भवानीपुर थाना की पुलिस ने गुलाबबाग के गोंडा चौक स्थित एक वेबसाइट के घर से युवती को सदर पुलिस के सहयोग से बरामद किया। साथ ही पुलिस ने व्यवसाई के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोली भी बरामद की। मौके से आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को उसके प्रेमी ने गुलाबबाग के एक गल्ला व्यवसाई को बेच दिया था। लड़की का 2 लाख में सौदा हुआ। सौदेबाजी के बाद से युवती को व्यवसाई ने बंधक बनाकर रखा था। व्यवसाई युवती से रोजाना शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि युवती को कभी भी घर से बाहर जाने नहीं दिया जाता था। युवती ने ही घर में हथियार, गोली और पैसे होने की पुलिस को जानकारी दी। युवती के घर से भाग जाने के बाद परिजन संकोच के कारण थाना नहीं गए। जब परिजनों को पता चला की युवती गुलाबबाग के गुंडा चौक के पास एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है, तब वे लोग 31 मार्च को भवानीपुर थाना पहुंचकर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद मामले को लेकर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। देसी कट्टा-दो रिवाल्वर जब्त इसी दिन तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर थाना के पुलिस की मदद से भवानीपुर थाना की पुलिस ने गल्ला व्यवसाई के घर छापेमारी की और युवती को बरामद किया। बरामद युवती की दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने व्यवसाई के घर की तलाशी शुरू की। तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा, दो रिवाल्वर,157 पीस गोली,7 पीस खोखा के अलावा अलावा बैंक के 11 पासबुक, जमीन का केवाला के साथ 5 लाख 80 हजार 250 रुपये नगद बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि बरामद पासबुक और केवला के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध हथियार और गोली के बरामदगी को लेकर सदर थाना में कांड दर्ज किया गया है। व्यवसाय से मुक्त कराई गई युवती का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज किया जाएगा। युवती के बयान दर्ज होने के बाद उसे परिजन को सौंपा जाएगा। एसपी ने बताया कि 13 महीने से जिस युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को व्यवसाई के पास पैसे लेकर बेच दिया था, उसके विरुद्ध भी सदर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यवसाई ने स्पष्ट रूप से अब तक यह नहीं बताया है कि अवैध हथियार और गोली कहां से लेकर घर के अंदर रखा गया। व्यवसाय के घर हथियार और गोली कहां से पहुंचा इसका खुलासा नहीं हुआ है। बरामद पासबुक और जमीन संबंधी केवल की जांच के लिए आयकर विभाग को लिखित सूचना दी जाएगी। तलाशी के दौरान घर से सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यवसाई के परिजन द्वारा जेवरात के कागजात प्रस्तुत किये जाने के बाद उन्हें सौंपा जाएगा। इससे पहले मंगलवार की देर शाम भवानीपुर थाना की पुलिस ने गुलाबबाग के गोंडा चौक स्थित एक वेबसाइट के घर से युवती को सदर पुलिस के सहयोग से बरामद किया। साथ ही पुलिस ने व्यवसाई के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोली भी बरामद की। मौके से आरोपी व्यवसाई प्रहलाद कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *