गायघाट में धान खरीद में अनियमितता की शिकायत:बेरुआ पैक्स अध्यक्ष ने बीडीओ को जांच के लिए आवेदन दिया

गायघाट में धान खरीद में अनियमितता की शिकायत:बेरुआ पैक्स अध्यक्ष ने बीडीओ को जांच के लिए आवेदन दिया

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में पैक्स के माध्यम से धान खरीद में भारी अनियमितता की शिकायत सामने आई है। बेरुआ पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को इस संबंध में लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रखंड क्षेत्र की 20 पंचायतों में पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। आवेदन में कहा गया है कि इस वर्ष बाढ़ और मोथा तूफान के कारण प्रखंड के कई इलाकों में धान की फसल काफी हद तक बर्बाद हो गई थी। इसके बावजूद, अधिकांश पंचायतों में रिकॉर्ड स्तर पर धान की खरीदारी दिखाई गई है, जो संदेह पैदा करता है। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कई ऐसे किसानों के नाम धान बिक्री की सूची में शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पैक्स या व्यापार मंडल में एक किलो भी धान नहीं बेचा है। उन्होंने सभी पैक्स और व्यापार मंडल के गोदामों की जांच कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पैक्स अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स अध्यक्षों से अवैध वसूली कर धान खरीद का लक्ष्य और क्रेडिट लिमिट बढ़ाई गई है। वहीं, इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय किशोर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दूसरी ओर, अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ शिवांगी पाठक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में पैक्स के माध्यम से धान खरीद में भारी अनियमितता की शिकायत सामने आई है। बेरुआ पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को इस संबंध में लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रखंड क्षेत्र की 20 पंचायतों में पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। आवेदन में कहा गया है कि इस वर्ष बाढ़ और मोथा तूफान के कारण प्रखंड के कई इलाकों में धान की फसल काफी हद तक बर्बाद हो गई थी। इसके बावजूद, अधिकांश पंचायतों में रिकॉर्ड स्तर पर धान की खरीदारी दिखाई गई है, जो संदेह पैदा करता है। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कई ऐसे किसानों के नाम धान बिक्री की सूची में शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पैक्स या व्यापार मंडल में एक किलो भी धान नहीं बेचा है। उन्होंने सभी पैक्स और व्यापार मंडल के गोदामों की जांच कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पैक्स अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स अध्यक्षों से अवैध वसूली कर धान खरीद का लक्ष्य और क्रेडिट लिमिट बढ़ाई गई है। वहीं, इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय किशोर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दूसरी ओर, अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ शिवांगी पाठक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *