प्रतापगंज में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया:मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतापगंज में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया:मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतापगंज प्रखंड के इस्लामपुर स्थित इकरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल के आधार पर अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के टॉपर छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा ही सफलता की कुंजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक सादिक अंसारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आधुनिक युग में शिक्षा के बिना आगे बढ़ना बेहद कठिन है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रारंभिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि वे हर प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकें। मेहनत और लगन से ही मिलेगी सफलता इस अवसर पर जामिया दारुल उलूम, मधुबनी मदरसा के वाइस प्रिंसिपल मो. अंसार ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। अभिभावक और स्कूल की संयुक्त जिम्मेदारी मो. अंसार ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों को सही दिशा देती है। इसके लिए अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को मिलकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करनी होगी और समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है। प्रतापगंज प्रखंड के इस्लामपुर स्थित इकरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल के आधार पर अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के टॉपर छात्रों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षा ही सफलता की कुंजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक सादिक अंसारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आधुनिक युग में शिक्षा के बिना आगे बढ़ना बेहद कठिन है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रारंभिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि वे हर प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकें। मेहनत और लगन से ही मिलेगी सफलता इस अवसर पर जामिया दारुल उलूम, मधुबनी मदरसा के वाइस प्रिंसिपल मो. अंसार ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी। अभिभावक और स्कूल की संयुक्त जिम्मेदारी मो. अंसार ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों को सही दिशा देती है। इसके लिए अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को मिलकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करनी होगी और समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *