कानपुर में गेट-दू-गेदर पार्टी में महिला बैंककर्मी को पीटा:नशे में धुत होने के बाद VIP रोड पर हुई मारपीट, चेन लूटी

कानपुर में गेट-दू-गेदर पार्टी में महिला बैंककर्मी को पीटा:नशे में धुत होने के बाद VIP रोड पर हुई मारपीट, चेन लूटी

ग्वालटोली थानाक्षेत्र में IDFC बैंक की गेट-टू-गेदर पार्टी के दौरान नशे में धुत दो कर्मचारियों ने साथी कर्मचारी को बुरी तरह पीटने के बाद कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान महिला सहकर्मी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी कर्मचारियों ने उन्हें सड़क पर घसीट कर पीटा, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। इस दौरान आरोपी उनकी चेन भी लूट गए। पीड़ित महिला कर्मी कोतवाली थाने पहुंची जहां बाद में घटनास्थल ग्वालटोली निकला। जिसके बाद पीड़िता ने वहां पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पार्टी में 20 से 25 लोग शामिल हुए थे केशवपुरम में रहने वाली महिला मालरोड स्थित IDFC बैंक में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट्स चेंबर के पास उनके बैंक की गेट-टूगेदर पार्टी थी, जिसमें करीब 20 से 25 लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि नशे में धुत बैंक के दो कर्मचारी शिव सिंह और विवेक ने साथी कर्मचारी विवेक यादव के साथ मारपीट करते हुए उन्हें चप्पलों से पीटा जिससे उनके कपड़े तक फट गए। इस पर उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो दोनों ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और सड़क पर गिराकर पीटा जिससे उनके कपड़े तक फट गए। मारपीट के दौरान दोनों ने उनकी चेन तक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों धमकाते हुए भाग निकले। इस पर वह साथी कर्मचाारियों के साथ पहले महिला थाना और बाद में कोतवाली पहुंची, जहां घटनास्थल का थाना ग्वालटोली बताया गया। पुलिस बोली- लूट का आरोप गलत इस पर पीड़िता ने ग्वालटोली थाने पहुंचकर एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया को तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उन्हें मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। लूट का आरोप गलत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *