फरीदकोट पुलिस में शामिल हुए 11 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आपात स्थिति में तेजी से मिलेगी मदद

फरीदकोट पुलिस में शामिल हुए 11 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन:एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आपात स्थिति में तेजी से मिलेगी मदद

फरीदकोट जिला पुलिस के बेड़े में बुधवार को 11 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन शामिल किए गए। इन वाहनों को एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन की अगुवाई में ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। ये वाहन फील्ड में तैनात कर दिए गए हैं, ताकि आम जनता को आपात स्थिति में बिना किसी देरी के पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इस मौके पर एसएसपी फरीदकोट ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों पर तैनात कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डायल-112 पर आने वाली हर कॉल पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जाए और मौके पर कम से कम समय में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में कदम एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशन में पंजाब पुलिस को आधुनिक व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है। पुलिस सहायता और अधिक प्रभावी होगी उन्होंने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस सहायता और अधिक तेज व प्रभावी हो जाएगी। ये वाहन डायल-112 सेवा के तहत जिले की सभी सब-डिवीजनों में तैनात किए गए हैं और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो मौके पर पहुंचकर बेहतर कार्रवाई करने में सहायक साबित होंगे। कई अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर एसपी हेडक्वार्टर मनविंदर बीर सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन कुमार भी मौजूद रहे। एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने कहा कि इस नए इजाफे से जिले की इमरजेंसी सेवाओं को मजबूती मिलेगी और डायल-112 कॉल्स पर पुलिस का रिस्पॉन्स पहले से ज्यादा तेज और प्रोफेशनल होगा। इससे जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी तथा पुलिस और पब्लिक के बीच विश्वास भी बढ़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *