पांच बच्चों की मां 13 साल छोटे प्रेमी के साथ हुई फरार आंगन में बिलख रहा 2 साल का मासूम… पति ने बयां किया पूरी सच्चाई

पांच बच्चों की मां 13 साल छोटे प्रेमी के साथ हुई फरार आंगन में बिलख रहा 2 साल का मासूम… पति ने बयां किया पूरी सच्चाई

गोंडा जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है। जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को सवालों में डाल दिया है। पांच बच्चों की मां अपने से 13 साल छोटे पड़ोसी युवक के साथ अचानक गायब हो गई। आंगन में 2 साल का मासूम विलख रहा है। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 40 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला पांच बच्चों की मां है। उसका यह कदम पूरे परिवार के लिए सदमे जैसा बन गया है। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति उस दो साल के मासूम बेटे की है। जिसे वह अपने मायके में छोड़कर चली गई। बच्चा लगातार मां के लिए रो रहा है। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महिला अपने ससुराल से मायके आई थी। उसने अपने पति से कहा था कि वह कुछ दिन परिवार से मिलने जा रही है। और जल्द ही बच्चों के साथ लौट आएगी। पति को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मायके पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ऐसा कदम उठा लेगी।

पड़ोसी से प्रेम प्रसंग को लेकर 6 महीने पहले पति का पत्नी से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि महिला का अपने पड़ोस में रहने वाले 27 वर्षीय युवक से प्रेम संबंध था। करीब छह महीने पहले इस बात को लेकर घर में विवाद भी हुआ था। उस समय पंचायत बैठी थी। जिसमें महिला ने अपने प्रेमी से दूरी बनाने का वादा किया था। परिवार को लगा कि मामला खत्म हो गया है। लेकिन अंदर ही अंदर यह रिश्ता चलता रहा। मायके पहुंचने के बाद महिला अपने छोटे बेटे को वहीं छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो पति परेशान हो गया। उसने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के पांच बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है। जबकि अन्य बच्चों की उम्र 14, 8, 4 और 2 साल है। अचानक मां के इस फैसले से सभी बच्चे और परिवार गहरे सदमे में हैं।

गुमशुदगी दर्जकर खोजबीन में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस हर संभावित जगह पर खोजबीन कर रही है। ताकि जल्द से जल्द महिला को ढूंढकर सच्चाई सामने लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *