सिंगरौली में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत:बरगवा में बाइक सवार दो युवक घायल, ट्रामा सेंटर में एडमिट

सिंगरौली में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत:बरगवा में बाइक सवार दो युवक घायल, ट्रामा सेंटर में एडमिट

सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। बैढ़न-बरगवा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह घटना राजा सरई इलाके में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मृतक की अब तक नहीं हो पाई पहचान इलाज के दौरान एक घायल युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का उपचार अभी जारी है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उनके माड़ा क्षेत्र के निवासी होने की आशंका है। हादसे की जांच कर रही है पुलिस थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस वाहन की पहचान और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए बैढ़न-बरगवा मार्ग पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *