राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक स्थित मुंदगांव में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना में पूरा मकान और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में परिवार के मुखिया और एक पड़ोसी भी झुलस गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। इस राहत कार्य में डोंगरगढ़ के एसडीएम भार्गव, तहसीलदार और पटवारी भीष्म वर्मा का विशेष सहयोग मिला। पटवारी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर उदयाचल परिवार ने त्वरित कार्रवाई की थी। इस सहायता कार्य के दौरान पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, राजेंद्र बाफना, अशोक मोदी, प्रकाश रंगारी, संतोष शुक्ला और गौरव साहू उपस्थित थे। ग्राम सरपंच भूमिका सिन्हा ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। उदयाचल परिवार के जनसंपर्क अधिकारी गुरदीप बग्गा ने बताया कि संस्था ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है और भविष्य में भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब अन्य संगठन सक्रिय नहीं थे, तब उदयाचल परिवार ने सबसे पहले पहुंचकर मदद की।


