कैमूर में पति ने की सुसाइड की कोशिश:गमछे से फांसी का फंदा लगा लिया था, पत्नी से हुआ था झगड़ा

कैमूर में पति ने की सुसाइड की कोशिश:गमछे से फांसी का फंदा लगा लिया था, पत्नी से हुआ था झगड़ा

कैमूर में अधौरा थाना क्षेत्र के रउता गांव में बुधवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रउता गांव निवासी लालमुनि सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह ने अपने घर के अंदर छत की कुंडी में गमछे से फांसी का फंदा लगा लिया था। ”झगड़े के बाद जब आवाज सुनाई दी, तो खिड़की से देखा” शंकर की मां कबूतरी देवी ने बताया कि झगड़े के बाद जब आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने खिड़की से देखा। शंकर को फांसी के फंदे पर लटकते देख, उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और गमछे को फाड़कर नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले अधौरा ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। कैमूर में अधौरा थाना क्षेत्र के रउता गांव में बुधवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उसे तत्काल भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रउता गांव निवासी लालमुनि सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह ने अपने घर के अंदर छत की कुंडी में गमछे से फांसी का फंदा लगा लिया था। ”झगड़े के बाद जब आवाज सुनाई दी, तो खिड़की से देखा” शंकर की मां कबूतरी देवी ने बताया कि झगड़े के बाद जब आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने खिड़की से देखा। शंकर को फांसी के फंदे पर लटकते देख, उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और गमछे को फाड़कर नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पहले अधौरा ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *