हनुमान जन्मोत्सव पर जबलपुर में कई कार्यक्रम:प्रभात फेरी, रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन; दिव्य दरबार भी लगेगा

हनुमान जन्मोत्सव पर जबलपुर में कई कार्यक्रम:प्रभात फेरी, रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन; दिव्य दरबार भी लगेगा

शहर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्रों में भक्तिमय आयोजनों के माध्यम से भगवान हनुमान की आराधना करेंगे। जेडीए कॉलोनी बजनामठ चौक में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक हनुमत सत्संग कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडित शिवम महाराज श्रद्धालुओं को हनुमंत कथा सत्संग का रसपान कराएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कई मंडलों के सहयोग से निकलेगी प्रभात फेरी श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, गुरुवार सुबह 7 बजे सीताराम नाम संकीर्तन ध्वज प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नगर के विभिन्न मंडलों के सहयोग से निकलने वाली यह प्रभात फेरी समापन के बाद सुबह 10 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न होगी। स्नेह नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यहां 1 अप्रैल को प्रातः अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। 2 अप्रैल को पाठ पूर्ण होने के बाद हवन-पूजन, कन्या भोज, विशाल भंडारा और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सूपाताल गढ़ा स्थित बजरंग मठ अखंड रामायण मंदिर में सुबह 4 बजे से हनुमान जी का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा और भक्त दिनभर पूजा-अर्चना करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *