नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘भगवान CM बन जाएं तो भी मर्डर नहीं रुकेगा’ मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दैनिक भास्कर से बिहार के अपराध, राजनीति और अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की। अपने बेबाक बयान के लिए पहचान रखने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी बिना लाग-लपेट के हर सवाल का जवाब दिया। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह सीधे बोले- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।’ पूरी खबर पढ़ें 2. नालंदा भगदड़- मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR नालंदा में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं। इनमें ज्यादातर नालंदा की ही रहने वाले हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की भी जान गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में पहला बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. जदयू MLA के कारोबारी दोस्त को मारी गोली पटना में जेडीयू विधायक श्याम रजक के करीबी को अपार्टमेंट में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल की पहचान दिलीप कुमार(40) के रूप में हुई है। दिलीप छड़-गिट्टी का कारोबार करते हैं। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। दिलीप को एक गोली पेट में लगी है। दूसरी गोली हाथ को छूती हुई निकल गई। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के जीएस इंक्लेव की है। पूरी खबर पढ़ें 4. सहरसा, सुपौल, खगड़िया में आंधी से पेड़ गिरे-घर टूटे मौसम विभाग ने आज बिहार के 3 जिलों कैमूर, बक्सर और रोहतास में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खगड़िया में देर रात चली आंधी से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर टूट गए हैं। पेड़ गिरने से नेशनल हाई-वे जाम हो गया है। किशनगंज में भी सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिला। कई शहरों में आज सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘जान गइनी प्यार नइखे लिखल हाथ के लकीर में’ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को इस मामले में सुनवाई थी। पवन सिंह कोर्ट पहुंचे लेकिन ज्योति सिंह सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। पवन सिंह कोर्ट में साफ तौर पर कहा है, ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 6. ससुराल में 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ पकड़ाई बेगूसराय में 3 बच्चों की मां ससुराल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गई। घर में सास-ससुर नहीं थे, बच्चों को सुलाने के बाद महिला ने प्रेमी को रात में घर बुलाया था। दोनों के अफेयर के बारे में सास-ससुर को पहले से पता था। इसके लिए उन्होंने अपनी बहू को फटकार भी लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. बिहार के DGP से ज्यादा अमीर मुख्य सचिव बिहार सरकार के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑनलाइन जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत है। उनकी पत्नी के पास करीब एक किलो सोने के गहने हैं। तीन किलो चांदी के गहने हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. जमुई में DM की गाड़ी में बैठने की चाहत पर अड़ा युवक जमुई समाहरणालय परिसर में मंगलवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक जिलाधिकारी की गाड़ी में बैठने की जिद करने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण कुछ देर के लिए प्रशासनिक परिसर में असहज माहौल बन गया। बताया जाता है कि युवक गाड़ी को देखकर आकर्षित हो गया और उसमें बैठने की इच्छा जताने लगा। वह बार-बार अपने पिता से गाड़ी में बैठाने की जिद करता रहा और अंततः गाड़ी के पास ही बैठ गया। पूरी खबर पढ़ें 9. बेतिया में बॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड का मर्डर “हमने प्लान के मुताबिक लड़की से जबरन फोन करवाकर लड़के को जंगल में बुलाया। फिर लड़के के सामने लड़की की हत्या की। इसके बाद लड़के से सुसाइड नोट लिखवाकर उसकी भी हत्या कर दी और दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।” यह कबूलनामा आरोपी रामू मुसहर और लड़की के मामा जितेंद्र निषाद का है, जिन्हें पुलिस ने बगहा के VTR जंगल में मिले प्रेमी जोड़े के कंकाल मामले में गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी’ ‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। असम में पार्टी पहले से मजबूत स्थिति में है और जीत तय है। केरल में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन है और इस बार गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही केरल में भी भाजपा की जीत निश्चित है।’भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने ये बातें मंगलवार को औरंगाबाद में कही। पूरी खबर पढ़ें 11. भागलपुर में मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे बीमार भागलपुर में आज मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे अचानक बीमार हो गए। स्कूल में निर्धारित समय पर चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मिड डे मील परोसा गया। मेन्यू में चावल और छोला शामिल था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने सीने में दर्द, पेट दर्द, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 12. बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी। पति ने ईंट से सिर कुच दिया। घर में 10 दिन पहले गैस खत्म हो गई थी। घर में खाना लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था, इस वजह से काफी परेशानी हो रही थी। पत्नी ने पति को परेशानी बताई और कहा कि गैस सिलेंडर भरवा दीजिए। गैस के लिए मृतका के पिता ने दामाद को 1 हजार रुपए भी दिए थे। जिसे आरोपी पति ने जुए में उड़ा दिया। पत्नी ने फिर से गैस के लिए बोला तो उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 13. CM के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले छात्रों पर FIR पटना विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान छात्रों के हंगामे को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीरबहोर थाना में आवेदन देने के बाद पीयू छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर लिया गया है। यह आवेदन ड्यूटी पर तैनात प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विरेन्द्र चौधरी ने दिया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड, कहा-गर्लफ्रेंड को बुलाओ मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद में एक लड़का 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की की शादी कहीं और तय की जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने जब लड़के से उतरने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना। उसका कहना था कि पहले उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए, तभी वहां उतरेगा। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 को फोन भी किया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार के सभी जिलों में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘भगवान CM बन जाएं तो भी मर्डर नहीं रुकेगा’ मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दैनिक भास्कर से बिहार के अपराध, राजनीति और अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की। अपने बेबाक बयान के लिए पहचान रखने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी बिना लाग-लपेट के हर सवाल का जवाब दिया। बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह सीधे बोले- ‘मर्डर बिहार में रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।’ पूरी खबर पढ़ें 2. नालंदा भगदड़- मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR नालंदा में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं। इनमें ज्यादातर नालंदा की ही रहने वाले हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की भी जान गई है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में पहला बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 3. जदयू MLA के कारोबारी दोस्त को मारी गोली पटना में जेडीयू विधायक श्याम रजक के करीबी को अपार्टमेंट में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल की पहचान दिलीप कुमार(40) के रूप में हुई है। दिलीप छड़-गिट्टी का कारोबार करते हैं। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। दिलीप को एक गोली पेट में लगी है। दूसरी गोली हाथ को छूती हुई निकल गई। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के जीएस इंक्लेव की है। पूरी खबर पढ़ें 4. सहरसा, सुपौल, खगड़िया में आंधी से पेड़ गिरे-घर टूटे मौसम विभाग ने आज बिहार के 3 जिलों कैमूर, बक्सर और रोहतास में बारिश का अलर्ट जारी किया है। खगड़िया में देर रात चली आंधी से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर टूट गए हैं। पेड़ गिरने से नेशनल हाई-वे जाम हो गया है। किशनगंज में भी सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिला। कई शहरों में आज सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘जान गइनी प्यार नइखे लिखल हाथ के लकीर में’ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च को इस मामले में सुनवाई थी। पवन सिंह कोर्ट पहुंचे लेकिन ज्योति सिंह सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। पवन सिंह कोर्ट में साफ तौर पर कहा है, ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 6. ससुराल में 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ पकड़ाई बेगूसराय में 3 बच्चों की मां ससुराल में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गई। घर में सास-ससुर नहीं थे, बच्चों को सुलाने के बाद महिला ने प्रेमी को रात में घर बुलाया था। दोनों के अफेयर के बारे में सास-ससुर को पहले से पता था। इसके लिए उन्होंने अपनी बहू को फटकार भी लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. बिहार के DGP से ज्यादा अमीर मुख्य सचिव बिहार सरकार के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के कर्मचारियों की संपत्ति ऑनलाइन जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत डीजीपी विनय कुमार से धनवान हैं। प्रत्यय अमृत से ज्यादा उनकी पत्नी के पास दौलत है। उनकी पत्नी के पास करीब एक किलो सोने के गहने हैं। तीन किलो चांदी के गहने हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. जमुई में DM की गाड़ी में बैठने की चाहत पर अड़ा युवक जमुई समाहरणालय परिसर में मंगलवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक जिलाधिकारी की गाड़ी में बैठने की जिद करने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण कुछ देर के लिए प्रशासनिक परिसर में असहज माहौल बन गया। बताया जाता है कि युवक गाड़ी को देखकर आकर्षित हो गया और उसमें बैठने की इच्छा जताने लगा। वह बार-बार अपने पिता से गाड़ी में बैठाने की जिद करता रहा और अंततः गाड़ी के पास ही बैठ गया। पूरी खबर पढ़ें 9. बेतिया में बॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड का मर्डर “हमने प्लान के मुताबिक लड़की से जबरन फोन करवाकर लड़के को जंगल में बुलाया। फिर लड़के के सामने लड़की की हत्या की। इसके बाद लड़के से सुसाइड नोट लिखवाकर उसकी भी हत्या कर दी और दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।” यह कबूलनामा आरोपी रामू मुसहर और लड़की के मामा जितेंद्र निषाद का है, जिन्हें पुलिस ने बगहा के VTR जंगल में मिले प्रेमी जोड़े के कंकाल मामले में गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी’ ‘पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। असम में पार्टी पहले से मजबूत स्थिति में है और जीत तय है। केरल में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन है और इस बार गठबंधन सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साथ ही केरल में भी भाजपा की जीत निश्चित है।’भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी ने ये बातें मंगलवार को औरंगाबाद में कही। पूरी खबर पढ़ें 11. भागलपुर में मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे बीमार भागलपुर में आज मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे अचानक बीमार हो गए। स्कूल में निर्धारित समय पर चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मिड डे मील परोसा गया। मेन्यू में चावल और छोला शामिल था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने सीने में दर्द, पेट दर्द, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 12. बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या बेगूसराय में 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी। पति ने ईंट से सिर कुच दिया। घर में 10 दिन पहले गैस खत्म हो गई थी। घर में खाना लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था, इस वजह से काफी परेशानी हो रही थी। पत्नी ने पति को परेशानी बताई और कहा कि गैस सिलेंडर भरवा दीजिए। गैस के लिए मृतका के पिता ने दामाद को 1 हजार रुपए भी दिए थे। जिसे आरोपी पति ने जुए में उड़ा दिया। पत्नी ने फिर से गैस के लिए बोला तो उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 13. CM के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले छात्रों पर FIR पटना विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान छात्रों के हंगामे को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीरबहोर थाना में आवेदन देने के बाद पीयू छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर लिया गया है। यह आवेदन ड्यूटी पर तैनात प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विरेन्द्र चौधरी ने दिया है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़ा बॉयफ्रेंड, कहा-गर्लफ्रेंड को बुलाओ मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से शादी करने की जिद में एक लड़का 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसका कहना था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की की शादी कहीं और तय की जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने जब लड़के से उतरने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना। उसका कहना था कि पहले उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया जाए, तभी वहां उतरेगा। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 को फोन भी किया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार के सभी जिलों में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।


