पटना के कंकड़बाग इलाके के अशोक नगर द्वारिका कॉलेज के पास न्यू कुमार नर्सिंग होम में अचानक दोपहर के वक्त आग लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके परिजन धुआं और आग की लपटों से परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे। पहले नर्सिंग होम के कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। जब पेशेंट के कमरों में धुंआ भरने लगा तो दोपहर 3:15 पर अग्निशमन कंकड़बाग को खबर की। 6 बड़ी अग्निशमन की गाड़ियों ने बुझाई आग इसके बाद राज्य अग्निशमन पदाधिकारी समेत सभी अग्निशमन के पदाधिकारी गाड़ी के साथ भागते नर्सिंग होम पहुंचे। मौके पर कंकड़बाग, लोदीपुर से लगभग 6 बड़ी अग्निशमन की गाड़ियां, रेस्क्यू टेंडर, हाइड्रोलिक मशीन पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू किया गया। 15 से अधिक पेशेंट को नर्सिंग होम से बाहर सुरक्षित निकाला गया है। ऊपरी फ्लोर पर लगी थी आग न्यू कुमार नर्सिंग होम का स्ट्रक्चर G+ 3 का है। सबसे ऊपरी फ्लोर पर रेजिडेंशियल है। कमरे में आग लगी थी, जिसका धुंआ पूरी नर्सिंग होम में फैल गया। कमरे के अंदर बेडशीट, पंखा, फर्नीचर समेत दूसरे सामान भी जलकर खाक हो गए हैं लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 15 मरीजों का किया रेस्क्यू राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि रेजिडेंशियल कम नर्सिंग होम था। एक में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारी गिरी और आग लग गई। 10 से 15 मरीज का रेस्क्यू किया गया है। पूरे कमरे में धुआं भर गया था। जिसके चलते सफोकेशन हो रहा था। आग कैसी लगी थी, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। तकरीबन आग बुझाने में एक घंटा 18 मिनट का समय लगा। पाटलिपुत्र कॉलोनी में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग वहीं, दूसरी तरफ पाटलिपुत्र इलाके की पाटलिपुत्र कॉलोनी में रुबान के पास एक खराब खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। फिलहाल लोदीपुर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी है। पटना के कंकड़बाग इलाके के अशोक नगर द्वारिका कॉलेज के पास न्यू कुमार नर्सिंग होम में अचानक दोपहर के वक्त आग लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके परिजन धुआं और आग की लपटों से परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे। पहले नर्सिंग होम के कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। जब पेशेंट के कमरों में धुंआ भरने लगा तो दोपहर 3:15 पर अग्निशमन कंकड़बाग को खबर की। 6 बड़ी अग्निशमन की गाड़ियों ने बुझाई आग इसके बाद राज्य अग्निशमन पदाधिकारी समेत सभी अग्निशमन के पदाधिकारी गाड़ी के साथ भागते नर्सिंग होम पहुंचे। मौके पर कंकड़बाग, लोदीपुर से लगभग 6 बड़ी अग्निशमन की गाड़ियां, रेस्क्यू टेंडर, हाइड्रोलिक मशीन पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू किया गया। 15 से अधिक पेशेंट को नर्सिंग होम से बाहर सुरक्षित निकाला गया है। ऊपरी फ्लोर पर लगी थी आग न्यू कुमार नर्सिंग होम का स्ट्रक्चर G+ 3 का है। सबसे ऊपरी फ्लोर पर रेजिडेंशियल है। कमरे में आग लगी थी, जिसका धुंआ पूरी नर्सिंग होम में फैल गया। कमरे के अंदर बेडशीट, पंखा, फर्नीचर समेत दूसरे सामान भी जलकर खाक हो गए हैं लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 15 मरीजों का किया रेस्क्यू राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि रेजिडेंशियल कम नर्सिंग होम था। एक में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से चिंगारी गिरी और आग लग गई। 10 से 15 मरीज का रेस्क्यू किया गया है। पूरे कमरे में धुआं भर गया था। जिसके चलते सफोकेशन हो रहा था। आग कैसी लगी थी, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। तकरीबन आग बुझाने में एक घंटा 18 मिनट का समय लगा। पाटलिपुत्र कॉलोनी में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग वहीं, दूसरी तरफ पाटलिपुत्र इलाके की पाटलिपुत्र कॉलोनी में रुबान के पास एक खराब खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। फिलहाल लोदीपुर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी है।


