TMKOC: ‘तारक मेहता’ में इस वजह से नहीं हुआ दयाबेन का कमबैक, ससुराल वालों ने रखी थी ये शर्त

TMKOC: ‘तारक मेहता’ में इस वजह से नहीं हुआ दयाबेन का कमबैक, ससुराल वालों ने रखी थी ये शर्त

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले 17 सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी टीआरपी की रेस में बना हुआ है। लेकिन फैंस के मन में सालों से एक ही सवाल है- “हमारी दयाबेन कब वापस आएंगी?” दिशा वकानी साल 2017 से शो से गायब हैं और अब उनकी वापसी को लेकर शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री (मिसेज रोशन सोढ़ी) ने ऐसे खुलासे किए हैं, जो फैंस का दिल तोड़ सकते हैं। जेनिफर ने साफ कर दिया है कि दिशा वकानी अब कभी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। साथ ही उन्होंने इसके पीछे का असली कारण का भी खुलासा किया है। जिसकी वजह एक्ट्रेस के ससुराल वाले बताए जा रहे हैं।

तारक मेहता में क्यों नहीं हुई दिशा वकानी की एंट्री? (Dayaben Disha Vakani will never return to TMKOC)

एक हालिया इंटरव्यू में जेनिफर ने बेबाकी से कहा कि ‘तारक मेहता’ एक ऐसा शो है जिसकी ‘कुंडली’ बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा, “शो चल रहा है और चलता रहेगा। चाहे टप्पू बदले, सोढ़ी जाए या खुद दयाबेन (दिशा वकानी), शो की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 10 साल होने को आए हैं दया के बिना, फिर भी लोग इसे देख रहे हैं।” जेनिफर के मुताबिक, मेकर्स अक्सर दिशा के साथ पुरानी फोटो या वीडियो डालकर जो हाइप बनाते हैं, वह सिर्फ एक ‘मार्केटिंग स्ट्रेटेजी’ है ताकि दर्शकों को शो से जोड़े रखा जा सके।

Disha Vakani In Laws don’t want her to act

नई दयाबेन का हो चुका है मॉक शूट (Disha Vakani In Laws don’t want her to act)

जेनिफर ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जब वह शो का हिस्सा थीं, तब एक लड़की का ऑडिशन लिया गया था जो हुबहू दिशा वकानी जैसी थी। जेनिफर ने बताया, “वह लड़की दिल्ली से आई थी और अगर आप उसे बिना देखे सिर्फ आवाज सुनें, तो कोई नहीं कह सकता कि वह दिशा नहीं है। उसका हमारे साथ मॉक शूट भी हुआ और वह 100% दयाबेन लग रही थी। लेकिन वह उम्र में काफी छोटी (27-28 साल) थी, इसलिए जेठालाल यानी दिलीप जोशी के सामने वह बहुत छोटी लगती। इसी वजह से मेकर्स उसे नहीं लाए।”

Disha Vakani In Laws don’t want her to act

ससुराल की शर्तें और असित मोदी का ‘ईगो’

सबसे दिलचस्प बात जेनिफर ने दिशा वकानी की वापसी की कोशिशों को लेकर बताई। उन्होंने बताया कि साल 2021 में दिशा खुद सेट पर आई थीं, कपड़े ट्राई किए और अगले दिन से शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन अचानक सब रुक गया। जेनिफर के अनुसार, “दिशा के ससुराल वालों की तरफ से कुछ शर्तें थीं। वह चाहते थे कि दिशा नाइट शिफ्ट न करे, रविवार को काम न करे और शूटिंग के घंटे भी कम हों। दिशा ने शो को बहुत कुछ दिया था, इसलिए मैंने और सोनालिका (माधवी भाभी) ने असित मोदी को सुझाव दिया कि वह दिशा के घर जाकर कुछ सीन शूट कर लें, लेकिन असित भाई का ‘ईगो’ आड़े आ गया। उन्होंने साफ कह दिया- ‘शो मेरा है, मैं उसके घर क्यों जाऊं?’”

Disha Vakani In Laws don’t want her to act

जेनिफर की इन बातों से साफ है कि ‘दयाबेन’ का किरदार तो शायद भविष्य में वापस आ जाए, लेकिन दिशा वकानी को फिर से उस रंग-रूप में देखना अब नामुमकिन सा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *