लड़की की लाश मिली, दो भाइयों पर रेप कर आरोप:बॉडी के पास मिले नोट में लिखा- 5 लाख लो, मुंह खोला तो जान से मार देंगे

लड़की की लाश मिली, दो भाइयों पर रेप कर आरोप:बॉडी के पास मिले नोट में लिखा- 5 लाख लो, मुंह खोला तो जान से मार देंगे

पूर्णिया में मक्के के खेत से 25 साल के युवती का शव मिला है। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बॉडी के पास से एक नोट भी मिला है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत के वार्ड-9 की है। नोट में मृतका ने दो भाईयों पर रेप का आरोप लगाया है। नोट पर मृतका का नाम भी लिखा है। नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नोट और उसके ऊपर लिए हस्ताक्षर की जांच कर रही है। मृतका कसबा की रहने वाली है। ​घटना की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि बेटी ने दो शादी कर रखी थी। 3 साल पहले पहली शादी हुई थी। मगर शादी के कुछ ही महीने पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी पसंद से दूसरी शादी कर ली थी। वो पूर्णिया में ही किराए का मकान लेकर रह रही थी। शादी के बाद से घर वालों से बातचीत बंद थी। आज फोन पर शव मिलने की जानकारी मिली। बॉडी के पास से एक नोट मिला है। नोट में दो लड़के के नाम का जिक्र है। नोट में लिखा है कि अल्तमश खान और माशूक खान नाम के दो भाई ने पहले दोस्ती की। इसके बाद झांसे में लेकर रेप किया। लड़के के पिता ने मुंंह बंद रखने को कहा जब उसने ये बात दोनों के पिता आवेश आलम को बताई। तो आवेश आलम ने 5 लाख लेकर मुंह बंद करने की बात कही। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बॉडी के पास झोला भी रखा है। जिसमें कपड़े और कुछ जरूरी चीजें रखी है। ऐसा लगता है वो थाने आकर पुलिस को कुछ बताना चाहती थी। मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव कुछ लोग रोजाना की तरह रिकाबगंज बांध होकर गुजर रहे थे। तभी तेज गंध आई। कुछ ही दूरी पर कुत्ते भौंक रहे थे। कुछ दूर जाने पर ग्रामीणों ने मक्के के खेत के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच GMCH भेज दिया।​ मृतका के शव के पास से एक नोट मिला। हालांकि नोट किसने लिखी है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अब इस नोट की सत्यता और लिखावट की जांच में जुट गई है। ​​थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ​इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। पूर्णिया में मक्के के खेत से 25 साल के युवती का शव मिला है। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बॉडी के पास से एक नोट भी मिला है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत के वार्ड-9 की है। नोट में मृतका ने दो भाईयों पर रेप का आरोप लगाया है। नोट पर मृतका का नाम भी लिखा है। नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नोट और उसके ऊपर लिए हस्ताक्षर की जांच कर रही है। मृतका कसबा की रहने वाली है। ​घटना की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि बेटी ने दो शादी कर रखी थी। 3 साल पहले पहली शादी हुई थी। मगर शादी के कुछ ही महीने पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी पसंद से दूसरी शादी कर ली थी। वो पूर्णिया में ही किराए का मकान लेकर रह रही थी। शादी के बाद से घर वालों से बातचीत बंद थी। आज फोन पर शव मिलने की जानकारी मिली। बॉडी के पास से एक नोट मिला है। नोट में दो लड़के के नाम का जिक्र है। नोट में लिखा है कि अल्तमश खान और माशूक खान नाम के दो भाई ने पहले दोस्ती की। इसके बाद झांसे में लेकर रेप किया। लड़के के पिता ने मुंंह बंद रखने को कहा जब उसने ये बात दोनों के पिता आवेश आलम को बताई। तो आवेश आलम ने 5 लाख लेकर मुंह बंद करने की बात कही। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बॉडी के पास झोला भी रखा है। जिसमें कपड़े और कुछ जरूरी चीजें रखी है। ऐसा लगता है वो थाने आकर पुलिस को कुछ बताना चाहती थी। मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव कुछ लोग रोजाना की तरह रिकाबगंज बांध होकर गुजर रहे थे। तभी तेज गंध आई। कुछ ही दूरी पर कुत्ते भौंक रहे थे। कुछ दूर जाने पर ग्रामीणों ने मक्के के खेत के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा। इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच GMCH भेज दिया।​ मृतका के शव के पास से एक नोट मिला। हालांकि नोट किसने लिखी है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अब इस नोट की सत्यता और लिखावट की जांच में जुट गई है। ​​थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। ​इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *