बांका के सरकारी ITI में नॉमिनेशन के लिए आवेदन शुरू:इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

बांका के सरकारी ITI में नॉमिनेशन के लिए आवेदन शुरू:इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

बांका के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई बोर्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईटीआई कैट 2026 के विकल्प के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। नामांकन से पहले बोर्ड द्वारा एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेडों और जिलों के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। नोडल प्राचार्य शाश्वत ने बताया कि बांका में तीन सरकारी आईटीआई संस्थान संचालित हैं, जिनमें एक महिला आईटीआई भी शामिल है। इन संस्थानों में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रकार के तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को टाटा टेक के सहयोग से संचालित विशेष कौशल आधारित कार्यक्रमों का भी लाभ दिया जाता है। छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध इन आईटीआई संस्थानों में कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) भी चलाया जा रहा है, जो युवाओं को कंप्यूटर और संचार कौशल में प्रशिक्षित करता है। तेलिया स्थित राजकीय रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। नोडल प्राचार्य ने जिले के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट स्तर का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ इंटर की पढ़ाई पूरी करने का भी लाभ मिलता है। बांका के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई बोर्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईटीआई कैट 2026 के विकल्प के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। नामांकन से पहले बोर्ड द्वारा एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेडों और जिलों के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। नोडल प्राचार्य शाश्वत ने बताया कि बांका में तीन सरकारी आईटीआई संस्थान संचालित हैं, जिनमें एक महिला आईटीआई भी शामिल है। इन संस्थानों में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कई प्रकार के तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को टाटा टेक के सहयोग से संचालित विशेष कौशल आधारित कार्यक्रमों का भी लाभ दिया जाता है। छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध इन आईटीआई संस्थानों में कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) भी चलाया जा रहा है, जो युवाओं को कंप्यूटर और संचार कौशल में प्रशिक्षित करता है। तेलिया स्थित राजकीय रुक्मिणी देवी हनुमान दास राजगढ़िया आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। नोडल प्राचार्य ने जिले के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि दो वर्षीय आईटीआई प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट स्तर का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ इंटर की पढ़ाई पूरी करने का भी लाभ मिलता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *