भोजपुर में गेहूं अधिप्राप्ति शुरू, MSP 2585 रुपये तय:एड़ौरा पैक्स केंद्र से डीएम तनय सुल्तानिया ने किया शुभारंभ, 48 घंटे में होगा भुगतान

भोजपुर में रबी विपणन साल 2026–27 के तहत गेहूं अधिप्राप्ति का बुधवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। उदवंतनगर प्रखंड के एड़ौरा पैक्स केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने फीता काटकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। डीएम ने बताया कि गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत गेहूं की खरीद की जाएगी और किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचकर योजना का फायदा उठाएं और बिचौलियों से बचें। कार्यक्रम के दौरान एड़ौरा पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, पैक्स के प्रबंधक शंकर दयाल सिंह सहित सहकारिता विभाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले में धान अधिप्राप्ति शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है। प्रारंभिक लक्ष्य एक लाख तीस हजार मीट्रिक टन निर्धारित था, लेकिन किसानों से लगातार लक्ष्य बढ़ाने की मांग आ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई और सभी पदाधिकारियों एवं किसानों के सहयोग से लक्ष्य हासिल कर लिया गया। गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई आज बुधवार से गेहूं अधिप्राप्ति की शुरुआत कर दी गई है। अभी तक जिले में 590 मीट्रिक टन गेहूं की प्राप्ति हो चुकी है। कटनी के दौरान गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई है और अब तक सभी रिपोर्ट संतोषजनक हैं। मुख्य फसल की कटनी में अभी पांच से छह दिन और लगने की संभावना है। पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि डीएम साहब ने आज गेहूं खरीद का शुभारंभ कर दिया है, लेकिन हमारे पैक्स पर जितनी खरीद होती है, उतना ही भोजपुर जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता है। हमारी मांग है कि जिलाधिकारी अपने वादे के अनुसार लक्ष्य में बढ़ोतरी करें। यदि लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया, तो धान की तरह इस बार भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अभी भी कई किसानों का धान उनके पास पड़ा हुआ है। हालांकि इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल की तुलना में 160 रुपये बढ़ाया गया है, जिससे उम्मीद है कि किसान बड़ी संख्या में गेहूं लेकर केंद्रों पर आएंगे। भोजपुर में रबी विपणन साल 2026–27 के तहत गेहूं अधिप्राप्ति का बुधवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। उदवंतनगर प्रखंड के एड़ौरा पैक्स केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने फीता काटकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। डीएम ने बताया कि गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत गेहूं की खरीद की जाएगी और किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक मात्रा में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचकर योजना का फायदा उठाएं और बिचौलियों से बचें। कार्यक्रम के दौरान एड़ौरा पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पौधा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, पैक्स के प्रबंधक शंकर दयाल सिंह सहित सहकारिता विभाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले में धान अधिप्राप्ति शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है। प्रारंभिक लक्ष्य एक लाख तीस हजार मीट्रिक टन निर्धारित था, लेकिन किसानों से लगातार लक्ष्य बढ़ाने की मांग आ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई और सभी पदाधिकारियों एवं किसानों के सहयोग से लक्ष्य हासिल कर लिया गया। गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई आज बुधवार से गेहूं अधिप्राप्ति की शुरुआत कर दी गई है। अभी तक जिले में 590 मीट्रिक टन गेहूं की प्राप्ति हो चुकी है। कटनी के दौरान गेहूं की गुणवत्ता की जांच की गई है और अब तक सभी रिपोर्ट संतोषजनक हैं। मुख्य फसल की कटनी में अभी पांच से छह दिन और लगने की संभावना है। पैक्स अध्यक्ष परमानंद सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि डीएम साहब ने आज गेहूं खरीद का शुभारंभ कर दिया है, लेकिन हमारे पैक्स पर जितनी खरीद होती है, उतना ही भोजपुर जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता है। हमारी मांग है कि जिलाधिकारी अपने वादे के अनुसार लक्ष्य में बढ़ोतरी करें। यदि लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया, तो धान की तरह इस बार भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अभी भी कई किसानों का धान उनके पास पड़ा हुआ है। हालांकि इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल की तुलना में 160 रुपये बढ़ाया गया है, जिससे उम्मीद है कि किसान बड़ी संख्या में गेहूं लेकर केंद्रों पर आएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *