भीलवाड़ा में 11 इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:फॉलोअर्स-व्यूअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की किल्लत बताकर लोगों में पैनिक पैदा बढ़ाया-अब माफी मांगी

भीलवाड़ा में 11 इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:फॉलोअर्स-व्यूअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की किल्लत बताकर लोगों में पैनिक पैदा बढ़ाया-अब माफी मांगी

भीलवाड़ा में घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की किल्लत बताकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों में पैनिक पैदा करना 11 इंफ्लूएंसर को उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया ओर पैनिक फैलने के लिए माफी भी मंगवाई। फॉलोअर्स-व्यूअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाले ये लोग फॉलोअर्स-व्यूअर्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर आमजन में डर और भ्रम का माहौल बना रहे थे। जिला पुलिस की साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल की निगरानी तेज हो गई है। एसपी धर्मेंद्र सिंह खुद वीडियो जारी कर लोगों को हिदायत दे रहे हैं। सायबर टीम ने मॉनिटरिंग के बाद मार्क किया एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने लगातार मॉनिटरिंग करते हुए ऐसे अकाउंट्स की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जानबूझकर झूठी जानकारी फैला रहे थे। इनको किया गिरफ्तार इस दौरान थाना बनेड़ा में 4 आरोपी, थाना बड़लियास और मंगरोप में 2-2 आरोपी, थाना सुभाषनगर और गांधीनगर में 1-1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, मुकेश प्रजापत और दीपक सिंह आदि शामिल हैं। गैस खत्म होने की झूठी अफवाह फैला रहे थे इनके सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट के जरिये एलपीजी गैस खत्म होने की झूठी खबरें, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुकने के दावे और लोगों को घबराकर स्टॉक करने के लिए उकसाने से बाजार में अनावश्यक दबाव और कालाबाजारी की आशंका बढ़ रही थी। संदिग्ध पोस्ट की ट्रेकिंग कर पकड़ा साइबर सेल सोशल मीडिया इंचार्ज एएसआई आशीष मिश्रा, कांस्टेबल छोटूलाल रैबारी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार निगरानी के कारण संदिग्ध पोस्ट पर तत्काल ट्रैकिंग की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *