टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए जुलाई में करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, जारी हुआ शेड्यूल

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए जुलाई में करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, जारी हुआ शेड्यूल
बीसीसीआई ने बुधवार, 1 अप्रैल को टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। टीम इंडिया इस साल जुलाई में 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को होगी जबकि तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को होगा। टीम इंडिया ने इससे पहले 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। 
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। इस दौरे पर तीनों ही टी20 इंटरनेशनल मैच हरारे में ही खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। 
वहीं जिम्बाब्वे टीम भी अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेगी। जहां जनवरी 2027 में भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा। उ सीरीज का पहला मैच कोलकाता में, दूसरा हैदराबाद और तीसरा मुंबई में खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *