किशनगंज में हनुमान महोत्सव पर निकली शोभायात्राएं:शरबत और पीने के पानी की वयवस्था, सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात

किशनगंज में हनुमान महोत्सव पर निकली शोभायात्राएं:शरबत और पीने के पानी की वयवस्था, सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात

किशनगंज जिले के नगर पंचायत पौआखाली, दिघलबैंक, पोठिया और बारहघरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली गईं। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इन शोभायात्राओं में सभी समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग ‘जय श्री राम’ तथा ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी यात्रा के मार्ग में भक्तों के लिए शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। मंदिरों में भक्तगणों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम से बचने के लिए विशेष ध्यान रखा। कई स्थानों पर आज हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा पौआखाली हनुमान मंदिर के पुजारी पवन पाठक ने बताया कि कई स्थानों पर आज हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली गई हैं। महोत्सव के दौरान सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्त बजरंगबली को चोला, सिंदूर और प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। किशनगंज जिले के नगर पंचायत पौआखाली, दिघलबैंक, पोठिया और बारहघरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली गईं। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इन शोभायात्राओं में सभी समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग ‘जय श्री राम’ तथा ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी यात्रा के मार्ग में भक्तों के लिए शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। मंदिरों में भक्तगणों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम से बचने के लिए विशेष ध्यान रखा। कई स्थानों पर आज हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा पौआखाली हनुमान मंदिर के पुजारी पवन पाठक ने बताया कि कई स्थानों पर आज हनुमान महोत्सव मनाया जा रहा है और इसी उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली गई हैं। महोत्सव के दौरान सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्त बजरंगबली को चोला, सिंदूर और प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *