ग्वालियर में फिर बढ़ने लगा तापमान:2 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और तेज हवाओं के आसार

ग्वालियर में फिर बढ़ने लगा तापमान:2 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और तेज हवाओं के आसार

ग्वालियर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बादलों की आवाजाही से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब 2.3 डिग्री अधिक है। बुधवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा। हल्के बादल, ठंडी हवाएं और मध्यम धूप ने मौसम को संतुलित बनाए रखा। हालांकि सूरज की तपिश महसूस हुई, लेकिन हवाओं ने गर्मी के असर को कम कर दिया। 2 अप्रैल से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस सिस्टम के चलते वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आर्द्रता में बढ़ोतरी से ठंडक का अहसास सुबह के समय आर्द्रता 56 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी के कारण मौसम में हल्की ठंडक बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *