हांसी में बेसहारा गोवंश बचाने के चक्कर में पलटी कार:परिवार के 6 सदस्य घायल; धार्मिक अनुष्ठान में जा रहे थे

हांसी में बेसहारा गोवंश बचाने के चक्कर में पलटी कार:परिवार के 6 सदस्य घायल; धार्मिक अनुष्ठान में जा रहे थे

हांसी शहर में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक कार बेसहारा गोवंश को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए, जिन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास करीब 7 बजे हुई। बास गांव के सत्यवीर सिंह अपने परिवार के साथ हिसार जा रहे थे। वे अपने पोते के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए निकले थे। सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास अचानक एक बेसहारा गोवंश सड़क पर आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश में कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। आसपास के लोगों ने बाहर निकाला कार में छोटे बच्चों सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज हांसी के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार की गति अधिक होती, तो हादसा गंभीर हो सकता था। वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। यह घटना एक बार फिर सैनीपुरा क्षेत्र और नेशनल हाईवे पर बेसहारा गोवंश की समस्या को उजागर करती है। इस क्षेत्र में सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा घूमते रहते हैं। जिसके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *