क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बुमराह की कुटाई करने वाला यह युवा बल्लेबाज बाहर, मैक्सवेल को भी नहीं मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, बुमराह की कुटाई करने वाला यह युवा बल्लेबाज बाहर, मैक्सवेल को भी नहीं मिली जगह

Australia Cricket Announces Central Contract 2025-26: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सत्र 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। जेक वेदराल्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में अपनी जगह बरकरार रखी है जबकि झे रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल बाहर हो गए हैं। एशेज में शानदार प्रदर्शन का इनाम माइकल नेसर को दिया गया है। उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। नेसर के साथ ही ब्रेंडन डॉगेट और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है।

वेदराल्ड ने एशेज में ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करते हुए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनने के बाद तय माना जा रहा है कि उन्हें बतौर ओपनर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मौके देने का मन बना चुकी है। वेदराल्ड ने घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते हुए भी शानदार फॉर्म दिखाया है।

झे रिचर्डसन के साथ ही संन्यास ले चुके उस्मान ख्वाजा, युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास, लांस मॉरिस, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मैट शॉर्ट का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया है। रिचर्डसन को बाहर करना खास तौर पर दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने कंधे की सर्जरी के लंबे रिहैब के बाद टेस्ट टीम में वापसी की और मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेले। हालांकि रिचर्डसन के साल के आखिर में खेलने की पूरी संभावना है।

रिचर्डसन के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी मॉरिस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। वे पिछले अगस्त से पीठ में एक और स्ट्रेस फ्रैक्चर और उसके बाद हुई सर्जरी की वजह से बाहर हैं। पिछले साल के बीच में वेस्टइंडीज दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद कोंस्टास के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया है। मैट रेनशॉ को भी जगह नहीं मिली है।

मैक्सवेल अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना तय था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में आने वाले शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए समय के साथ प्रदर्शन करने वालों को जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अगले 12 महीनों में दक्षिण अफ्रीका, इंडिया और इंग्लैंड के में सीरीज जहां के मौसम अलग-अलग है। इसके अलावा घरेलू सीरीज भी होनी है।”

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमें कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के अलावा दूसरे खिलाड़ियों की भी जरूरत होगी और हम उनका इस्तेमाल भी करेंगे।” चयनकर्ताओं ने 24 उपलब्ध कॉन्ट्रैक्ट में से सिर्फ 21 दिए हैं (पिछले साल के 23 से कम), और टेस्ट क्रिकेट की तरफ ज्यादा ध्यान दिया गया है। ऐसे समय में जब बड़े खिलाड़ियों को इतनी राशि देना कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिलचस्पी कम हो जाए, एक बड़ी चिंता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी:

जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *