लखनऊ में ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर,:74 तोला सोना और 2.10 लाख नकद ले गए; परिवार इंदौर गया था

लखनऊ में ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर,:74 तोला सोना और 2.10 लाख नकद ले गए; परिवार इंदौर गया था

लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-एच में एक मकान में चोरी हो गई। बदमाश घर की बाहरी ग्रिल और शीशा काटकर अंदर घुसे और लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। मकान संख्या 1/721 निवासी दीपक वर्मा के अनुसार वह 28 मार्च की शाम पत्नी व परिजनों के साथ बेटे की ससुराल इंदौर गए थे। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब परिवार लौटा तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। ग्रिल कटी थी, शीशा टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और अलमारियां खंगाल डालीं। पीड़ित के मुताबिक पत्नी के करीब 40 तोला, नवविवाहित बेटी के 26 तोला और करीब 8 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 2.10 लाख रुपए की नकदी और कीमती साड़ियां भी गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *