पटना के डॉक्टर से 10 लाख की मांगी रंगदारी:रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

पटना के डॉक्टर से 10 लाख की मांगी रंगदारी:रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

राजधानी पटना में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित जन चिकित्सा हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिजनों में खौफ का माहौल है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर अभिषेक सिंह ने जक्कनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फोन कर दी धमकी, गाली-गलौज भी पीड़ित डॉक्टर अभिषेक सिंह के अनुसार, 30 मार्च 2026 की रात करीब 8:52 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। कॉल करने वाले ने खुद को दबंग बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डॉक्टर ने बताया कि कॉल काटने के बाद भी उसी नंबर से लगातार कॉल आने लगे, लेकिन उन्होंने दोबारा फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल आवेदन में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है, उसी से धमकी दी गई है। डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जक्कनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। राजधानी पटना में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित जन चिकित्सा हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिजनों में खौफ का माहौल है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर अभिषेक सिंह ने जक्कनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फोन कर दी धमकी, गाली-गलौज भी पीड़ित डॉक्टर अभिषेक सिंह के अनुसार, 30 मार्च 2026 की रात करीब 8:52 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। कॉल करने वाले ने खुद को दबंग बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डॉक्टर ने बताया कि कॉल काटने के बाद भी उसी नंबर से लगातार कॉल आने लगे, लेकिन उन्होंने दोबारा फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल आवेदन में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है, उसी से धमकी दी गई है। डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जक्कनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *