EC ने बंगाल में BDO को सस्पेंड किया:नदिया में ट्रेनिंग के दौरान हिंसा हुई थी; असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर बैठे वोटिंग सुविधा शुरू

EC ने बंगाल में BDO को सस्पेंड किया:नदिया में ट्रेनिंग के दौरान हिंसा हुई थी; असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर बैठे वोटिंग सुविधा शुरू

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। EC ने हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को तुरंत सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह घटना 27 मार्च को एक स्कूल में हुई थी, जहां एक शिक्षक के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे। शिक्षक ने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला सरकारी विज्ञापन दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना वोट डाल सकेंगे। राज्य में 19,774 बुजुर्ग और 6,638 दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। मतदान दल उनके घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *