बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत ऐसे छात्र, जो मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या किसी विषय में असफल हो गए थे, अब आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 7 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड के अनुसार, छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी। किसे मिलेगा मौका: विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं कंपार्टमेंटल परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने सत्र के छात्रों को भी मौका : बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2023-24 और 2024-25 के वैसे छात्र, जो इन सत्रों में असफल रहे थे, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इसका परिणाम 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत ऐसे छात्र, जो मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या किसी विषय में असफल हो गए थे, अब आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 7 अप्रैल तक चलेगी। बोर्ड के अनुसार, छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी। किसे मिलेगा मौका: विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी, जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं कंपार्टमेंटल परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने सत्र के छात्रों को भी मौका : बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2023-24 और 2024-25 के वैसे छात्र, जो इन सत्रों में असफल रहे थे, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इसका परिणाम 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा।


