सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि छात्रों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। बोर्ड को शिकायत मिली थी कि कुछ स्कूल सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करते समय छात्रों से तीन महीने की ट्यूशन फीस तक मांग रहे हैं। इस पर सीबीएसई ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर अतिरिक्त फीस वसूलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ परीक्षा शुल्क ही मान्य: सीबीएसई के अनुसार,एलओसी फॉर्म भरते समय केवल परीक्षा शुल्क लिया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की फीस वसूली पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित करेगा। यह मौका उन छात्रों को मिलेगा, जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। छात्र अधिकतम 3 विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं, इससे उन्हें अपने नंबर बेहतर करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड ने बताया कि एलओसी (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि छात्रों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। बोर्ड को शिकायत मिली थी कि कुछ स्कूल सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करते समय छात्रों से तीन महीने की ट्यूशन फीस तक मांग रहे हैं। इस पर सीबीएसई ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर अतिरिक्त फीस वसूलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ परीक्षा शुल्क ही मान्य: सीबीएसई के अनुसार,एलओसी फॉर्म भरते समय केवल परीक्षा शुल्क लिया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह की फीस वसूली पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित करेगा। यह मौका उन छात्रों को मिलेगा, जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। छात्र अधिकतम 3 विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं, इससे उन्हें अपने नंबर बेहतर करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड ने बताया कि एलओसी (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसके लिए स्कूलों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।


