मुख्यमंत्री बनने के लिए सम्राट की 3 स्तरीय फील्डिंग:नीतीश ने पीठ थपथपाई; सोशल मीडिया पर समर्थक माहौल बना रहे, क्या मोदी-शाह बनाएंगे CM

मुख्यमंत्री बनने के लिए सम्राट की 3 स्तरीय फील्डिंग:नीतीश ने पीठ थपथपाई; सोशल मीडिया पर समर्थक माहौल बना रहे, क्या मोदी-शाह बनाएंगे CM

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस वक्त सबसे बड़ा सवाल है। BJP का कोई नेता खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहा है। लेकिन नागपुर-दिल्ली की दौड़ जरूर कुछ नेता लगा रहे हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस में डिप्टी CM सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, धर्मशीला गुप्ता, मंगल पांडेय, विजय सिन्हा के नाम बताए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारे के अनुमान में सम्राट चौधरी सबसे आगे हैं। कारण उनका तीन स्तरीय फील्डिंग बताया जा रहा है। आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में सम्राट की 3 स्तरीय फील्डिंग जानिए… 1. नीतीश ने पीठ थपथपाई, JDU नेता ने डिमांड कर दी मुख्यमंत्री पद छोड़ने के ऐलान के बाद नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा को पूरा किया। यात्रा के दौरान नीतीश की एक बात ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डिप्टी CM सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई। नीतीश कुमार की इन बातों को अगले मुख्यमंत्री की तरफ इशारा माना गया। चर्चा है कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से पैरवी करवाया है। हालांकि, नीतीश के इशारों पर बढ़ती चर्चा को देखते हुए JDU ने डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया। अंदरखाने की चर्चा की मानें तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और JDU नेता संजय झा भी सहमत हैं। वह उनकी पैरवी कर सकते हैं। 2. पार्टी में अपने नाम पर ज्यादा सहमति बनाने की कोशिश अब जब बिहार में भाजपा अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, ऐसे में नेताओं की नागपुर-दिल्ली दौड़ चालू है। हर कोई अपनी फील्डिंग सेट करने और दूसरे की काटने की रणनीति पर काम कर रहा है। अंदरखाने चर्चा है कि लालू यादव की RJD, नीतीश कुमार की JDU से होते हुए BJP में आए सम्राट चौधरी पार्टी के अंदर अपने समर्थकों को बढ़ा रहे हैं। इसमें उनकी कुछ मदद पार्टी के आलाकमान के करीबी नेता भी कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सम्राट चौधरी लगातार पटना और बिहार में रहकर पार्टी की गतिविधियों में लगे हैं। सरकार के कामकाज को देख रहे हैं। 3. सोशल मीडिया पर कथित समर्थक उग्र नीतीश कुमार के इस्तीफे के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम की खूब चर्चा हो रही है। इसमें हाल फिलहाल सबसे ज्यादा सम्राट चौधरी को लेकर बातें हो रही है। सम्राट के कथित समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए एग्रेसिव कैंपेन कर रहे हैं। उनके समर्थकों में कुशवाहा और मौर्य सरनेम वाले ज्यादा हैं। उनके कुछ कथित समर्थक तो इतने उग्र हैं कि वह गाली-गलौ च तक कर रहे हैं। क्या नीतीश कुमार की बात मानेंगे मोदी-शाह सीधे तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, एक बात ध्यान रखनी चाहिए नीतीश कुमार ने कभी स्पष्ट नहीं कहा है कि सम्राट ही उनकी पसंद हैं। उनके हाव-भाव को देखकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लोग अटकल लगा रहे हैं कि सम्राट नीतीश की पसंद हैं। हालांकि, मोदी-शाह की भाजपा के अब तक के ट्रेंड को देखें तो लगता नहीं है कि नीतीश कुमार की पसंद को ही भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इन उदाहरणों से समझिए… बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस वक्त सबसे बड़ा सवाल है। BJP का कोई नेता खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहा है। लेकिन नागपुर-दिल्ली की दौड़ जरूर कुछ नेता लगा रहे हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस में डिप्टी CM सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, धर्मशीला गुप्ता, मंगल पांडेय, विजय सिन्हा के नाम बताए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारे के अनुमान में सम्राट चौधरी सबसे आगे हैं। कारण उनका तीन स्तरीय फील्डिंग बताया जा रहा है। आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में सम्राट की 3 स्तरीय फील्डिंग जानिए… 1. नीतीश ने पीठ थपथपाई, JDU नेता ने डिमांड कर दी मुख्यमंत्री पद छोड़ने के ऐलान के बाद नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा को पूरा किया। यात्रा के दौरान नीतीश की एक बात ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डिप्टी CM सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई। नीतीश कुमार की इन बातों को अगले मुख्यमंत्री की तरफ इशारा माना गया। चर्चा है कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से पैरवी करवाया है। हालांकि, नीतीश के इशारों पर बढ़ती चर्चा को देखते हुए JDU ने डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया। अंदरखाने की चर्चा की मानें तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और JDU नेता संजय झा भी सहमत हैं। वह उनकी पैरवी कर सकते हैं। 2. पार्टी में अपने नाम पर ज्यादा सहमति बनाने की कोशिश अब जब बिहार में भाजपा अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, ऐसे में नेताओं की नागपुर-दिल्ली दौड़ चालू है। हर कोई अपनी फील्डिंग सेट करने और दूसरे की काटने की रणनीति पर काम कर रहा है। अंदरखाने चर्चा है कि लालू यादव की RJD, नीतीश कुमार की JDU से होते हुए BJP में आए सम्राट चौधरी पार्टी के अंदर अपने समर्थकों को बढ़ा रहे हैं। इसमें उनकी कुछ मदद पार्टी के आलाकमान के करीबी नेता भी कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सम्राट चौधरी लगातार पटना और बिहार में रहकर पार्टी की गतिविधियों में लगे हैं। सरकार के कामकाज को देख रहे हैं। 3. सोशल मीडिया पर कथित समर्थक उग्र नीतीश कुमार के इस्तीफे के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के नाम की खूब चर्चा हो रही है। इसमें हाल फिलहाल सबसे ज्यादा सम्राट चौधरी को लेकर बातें हो रही है। सम्राट के कथित समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए एग्रेसिव कैंपेन कर रहे हैं। उनके समर्थकों में कुशवाहा और मौर्य सरनेम वाले ज्यादा हैं। उनके कुछ कथित समर्थक तो इतने उग्र हैं कि वह गाली-गलौ च तक कर रहे हैं। क्या नीतीश कुमार की बात मानेंगे मोदी-शाह सीधे तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, एक बात ध्यान रखनी चाहिए नीतीश कुमार ने कभी स्पष्ट नहीं कहा है कि सम्राट ही उनकी पसंद हैं। उनके हाव-भाव को देखकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लोग अटकल लगा रहे हैं कि सम्राट नीतीश की पसंद हैं। हालांकि, मोदी-शाह की भाजपा के अब तक के ट्रेंड को देखें तो लगता नहीं है कि नीतीश कुमार की पसंद को ही भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इन उदाहरणों से समझिए…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *