मनसाही व सेमापुर में आज 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

कटिहार | जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा के अनुसार, 1 अप्रैल को 33 केवी फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र मनसाही और सेमापुर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। कटिहार | जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा के अनुसार, 1 अप्रैल को 33 केवी फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र मनसाही और सेमापुर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *