मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि कटिहार की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेगी। साथ ही खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार जिला महिला फुटबॉल टीम अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मंगलवार को लखीसराय के लिए रवाना हो गई। टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को नालंदा जिले की टीम के साथ खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं। मौके पर जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष सह नगर निगम मेयर उषा देवी अग्रवाल ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल बूट भी प्रदान किए और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाडोदिया ने भी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की। संघ के सचिव शंकर साह ने टीम की तैयारी पर संतोष जताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद व्यक्त की। इस मौके पर फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला, कोषाध्यक्ष उदय साधुखां, सह कोषाध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ राजा, टीम मैनेजर सुभाशीष मुर्मू, कोच विनोद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि कटिहार की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेगी। साथ ही खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। भास्कर न्यूज | कटिहार कटिहार जिला महिला फुटबॉल टीम अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मंगलवार को लखीसराय के लिए रवाना हो गई। टीम का पहला मुकाबला एक अप्रैल को नालंदा जिले की टीम के साथ खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं। मौके पर जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला महिला फुटबॉल संघ की अध्यक्ष सह नगर निगम मेयर उषा देवी अग्रवाल ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल बूट भी प्रदान किए और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गाडोदिया ने भी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की। संघ के सचिव शंकर साह ने टीम की तैयारी पर संतोष जताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद व्यक्त की। इस मौके पर फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप कुमार साह उर्फ भोला, कोषाध्यक्ष उदय साधुखां, सह कोषाध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ राजा, टीम मैनेजर सुभाशीष मुर्मू, कोच विनोद चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


